लाइव टीवी

एक जैसी क्यों हैं रणबीर कपूर-आलिया भट्ट, वरुण-नताशा की शादी की फोटोज? यूजर ने ढूंढ लिया ये जवाब

Varun Dhawan, Natasha Dalal, Ranbir Kapoor, Alia Bhatt
Updated Apr 23, 2022 | 12:32 IST

Ranbir Kapoor Alia Bhatt wedding: रणबीर और आलिया के फैंस उनकी शादी से हर बार कुछ नई जानकारी खोज रहे हैं। एक रेडिट यूजर ने बताया कि कैसे रणबीर-आलिया, वरुण-नताशा की शादी में समानता है।

Loading ...
Varun Dhawan, Natasha Dalal, Ranbir Kapoor, Alia BhattVarun Dhawan, Natasha Dalal, Ranbir Kapoor, Alia Bhatt
Varun Dhawan, Natasha Dalal, Ranbir Kapoor, Alia Bhatt
मुख्य बातें
  • रणबीर आलिया की शादी अभी भी फैंस के बीच चर्चा का विषय है।
  • फैंस ने रणबीर-आलिया, वरुण-नताशा की शादी में एक समानता खोज ली है।
  • रेडिट यूजर ने बताया कि कैसे दोनों शादियों की फोटोज एक जैसी है।

Ranbir Kapoor Alia Bhatt wedding: रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी एक हफ्ते बाद भी फैंस के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है। फैंस ने आलिया भट्ट-रणबीर कपूर और वरुण धवन और नताशा दलाल की शादी में एक समानता खोज ली है। वेबसाइट रेडिट में फैंस ने दोनो शादियों के कुछ फोटोज का कोलाज शेयर किया है। इसमें बताया कि इन दोनों वेडिंग की थीम एक ही थी।  

रणबीर और आलिया 14 अप्रैल 2022 को शादी के बंधन में बंधे हैं। वहीं, वरुण और नताशा ने 24 जनवरी 2021 को शादी की थी। रेडिट वेबसाइट के एक पोस्ट के मुताबिक इन दोनों की शादी की थीम पेस्टल थी। दोनों ही कपल ने अपने इस खास दिन के लिए पेस्टल शेड वाला आउटफिट चुना। इसी कारण दोनों की शादी की फोटोज एक तरह की ही नजर आ रही हैं। एक रेडिट यूजर ने कोलाज में छह फोटोज शेयर की है। इसके साथ उन्होंने लिखा, 'रणबीर-आलिया और वरुण-नताशा वेडिंग फोटोज में काफी समानताए हैं। कोई नफरत नहीं, सब काफी खुश लग रहे हैं।'   

VarunDhawanAliaBhatt

Also Read: शादी के बाद आलिया भट्ट की दोस्तों को रणबीर कपूर ने दिया वचन, हर एक साली को देंगे 12 लाख रुपए

ऐसा था दोनों का आउटफिट
रणबीर कपूर-आलिया भट्ट, वरुण धवन- नताशा दलाल आइवरी कलर के आउटफिट में नजर आ रहे हैं, जिसमें पेस्टल शेड्स हैं। इसके अलावा आलिया भट्ट, नताशा दलाल ने लाइट मेकअप किया हुआ है। रेडिट यूजर द्वारा शेयर किए गए पहले कोलाज में दोनों कपल अपनी शादी के फेरे ले रहे हैं, जहां दूल्हे के चेहरे पर स्माइल है और दुल्हन जोर-जोर से हंस रही हैं। वहीं, दूसरी फोटो में शादी के दौरान कपल एक दूसरे के साथ खड़े हुए हैं।

ऐसे किया वरुण धवन ने विश
आलिया भट्ट की शादी के बाद वरुण धवन ने सोशल मीडिया पर बधाई दी थी। इसके अलावा जब फोटोग्राफर्स ने उन्हें आलिया और रणबीर की शादी पर कमेंट पूछा तो वरुण ने कहा, 'जुग-जुग जियो।'

वर्कफ्रंट की बात करें तो वरुण धवन फिल्म जुग-जुग जियो और भेड़िया जैसी फिल्म में नजर आएंगे। वहीं, आलिया भट्ट फिल्म ब्रह्मास्त्र और रॉकी रानी की लव स्टोरी में नजर आने वाली हैं।   

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।