लाइव टीवी

Riddhima Kapoor की बर्थडे पार्टी में रणबीर-आलिया भट्ट का धमाकेदार डांस, इस अंदाज में द‍िखीं Kareena Kapoor

Updated Sep 15, 2020 | 15:50 IST

Alia-Ranbir dance Video on Riddhima Birthday Party: बॉलीवुड एक्टर ऋषि कपूर और नीतू कपूर की बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी का आज 40वां जन्मदिन है। पूरे कपूर परिवार ने धमाकेदार तरीके से उनका बर्थडे सेलिब्रेट क‍िया।

Loading ...
Ranbir Kapoor with Alia Bhatt
मुख्य बातें
  • ऋषि कपूर और नीतू कपूर की बेटी हैं रिद्धिमा कपूर
  • पिता के न‍िधन के बाद रिद्धिमा का ये पहला बर्थडे है
  • कपूर परिवार के सदस्‍यों ने म‍िलकर क‍िया धमाल

Riddhima Kapoor Birthday Party: बॉलीवुड एक्टर ऋषि कपूर और नीतू कपूर की बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी का आज 40वां जन्मदिन है। पिता के न‍िधन के बाद यह उनका पहला बर्थडे है। पिता की कमी ना खले इसलिए पूरे कपूर परिवार ने धमाकेदार तरीके से उनका बर्थडे सेलिब्रेट क‍िया। सेलिब्रेशन की तस्‍वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। बर्थडे पार्टी में बॉलीवुड अदाकारा और रणबीर कपूर की गर्लफ्रेंड आलिया भट्ट भी नजर आईं।

इस जन्मदिन को आलिया और रणबीर ने मिलकर और खास बना दिया। पार्टी का जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें रणबीर कपूर और आलिया भट्ट 'आप जैसा कोई' सॉन्ग पर जबरदस्त डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। यह डांस वीडियो खूब पसंद किया जा रहा है।  वीडियो में रणबीर और आलिया भट्ट ब्लू कलर की आउटफिट पहने हुए दिख रहे हैं। 

रिद्धिमा ने शेयर किया कोलाज

रिद्धिमा कपूर अपनी बर्थडे पार्टी में काफी खुश नजर आ रही हैं। उन्‍होंने इंस्टाग्राम पर पार्टी की फोटोज का कोलाज बनाकर शेयर किया है, जिसमें रणबीर कपूर, करीना कपूर, आलिया भट्ट, करिश्मा कपूर नजर आ रहे हैं। रिद्धिमा ने इस कोलाज को शेयर करते हुए लिखा, फैमिली। पार्टी में आदर जैन, अरमान जैन, रिद्धिमा के पति भरत साहनी भी शामिल हुए।

करीना कपूर का दिलकश अंदाज

बॉलीवुड की बेबो इस पार्टी की शान बनीं। जल्‍द ही दूसरे बच्‍चे की मां बनने जा रहीं करीना कपूर खान व्हाइट शर्ट और ब्लैक ट्राउजर में दिखाई दी। एक तस्‍वीर में करीना कपूर खान चेयर पर बैठी हैं उनके आसपास रिद्धिमा, आलिया भट्ट, करिश्‍मा कपूर पोज देती नजर आ रही हैं। वहीं दूसरी तस्‍वीर में रिद्धिमा बर्थडे केक कट कर रही हैं और सभी उनके आसपास नजर आ रहे हैं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।