लाइव टीवी

11 साल में इतना बदल गईं श्वेता तिवारी की ऑनस्क्रीन बेटी Aashika Bhatia, बन चुकी हैं सोशल मीडिया सेंसेशन

TV Child Star Aashika Bhatia Transformation Parvarish Actress Then And now Look
Updated Sep 15, 2020 | 14:38 IST

Aashika Bhatia Then & Now: आशिका भाटिया टेलीविजन वर्ल्ड की जानी मानी एक्ट्रेस हैं। चाइल्ड एक्ट्रेस को टीवी शो मीरा और परवरिश के लिए जाना जाता है...

Loading ...
TV Child Star Aashika Bhatia Transformation Parvarish Actress Then And now LookTV Child Star Aashika Bhatia Transformation Parvarish Actress Then And now Look
आशिका भाटिया।
मुख्य बातें
  • आशिका भाटिया सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं।
  • आशिका ने टीवी शो मीरा से साल 2009 में डेब्यू किया था।
  • आशिका ट्रेंड डांसर हैं उनके वीडियोज को फैन्स का खूब प्यार मिलता है।

इंटरनेट सेंसेशन और टेलीविजन अभिनेत्री आशिका भाटिया सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। आशिका भाटिया अक्सर अपने फैन्स के लिए नए फोटोज और वीडियो शेयर करती रहती हैं। अब हाल ही में इंस्टाग्राम पर आशिका भाटिया ने एक नया डांस वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में आशिका भाटिया काफी शानदार डांस करती दिख रही हैं। हालांकि टीवी एक्ट्रेस आशिका भाटिया को इस वीडियो को लेकर ट्रोल होना पड़ रहा है।

आशिका भाटिया को सोशल मीडिया यूजर्स उनके लुक्स के लिए ट्रोल कर रहे हैं। 'लेवल अप' गाने पर डांस कर रहीं आशिका भाटिया को इस वीडियो के लिए बॉडी-शेमिंग का शिकार होना पड़ा है। हालांकि आशिका भाटिया के फैन्स उनके सपोर्ट में आ गए हैं और ट्रोलर्स को मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं। 

आशिका भाटिया टेलीविजन वर्ल्ड की जानी मानी एक्ट्रेस हैं। आशिका ने टीवी शो मीरा से साल 2009 में डेब्यू किया था। शो में उन्होंने मीरा का लीड रोल निभाया था। इस बीते 11 सालों में आशिका काफी बदल गई हैं और पहले काफी खूबसूरत दिखने लगी हैं।

आशिका भाटिया ने टीवी शो परवरिश में भी काम किया था। इससे उनको खूब पॉपुलैरिटी मिली। शो में एक्ट्रेस ने गिन्नी का रोल निभाया था। अब तक आशिका भाटिया ने कुछ रंग प्यार के ऐसे भी, एक श्रृंगार स्वाभिमान और गुमराह जैसे शोज में काम किया है। साल 2015 में आशिका भाटिया ने बॉलीवुड फिल्म प्रेम रतन धन पायो से डेब्यू किया था। आपको बता दें, आशिका ट्रेंड डांसर हैं। 

पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहीं आशिका भाटिया
एक्ट्रेस आशिका भाटिया पिछले दिनों अपनी लव लाइफ को लेकर भी काफी चर्चा में रही थीं। आशिका भाटिया का बॉयफ्रेंड सात्विक संख्यान से ब्रेकअप हो गया था, लेकिन बाद में दोनों का पैचअप हो गया। इसकी जानकारी दोनों ने सोशल मीडिया के जरिए दी। दोनों आए दिन ये कपल साथ में तस्वीरें और वीडियोज शेयर करता रहता है।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।