लाइव टीवी

Ex हसबैंड की वजह से करिश्‍मा कपूर और ऋषि कपूर की बेटी के बीच आई थी दरार!

Updated Jun 11, 2021 | 10:22 IST

Riddhima kapoor and Karisma Kapoor: बॉलीवुड अदाकारा करिश्‍मा कपूर और ऋषि कपूर की बेटी रिद्धिमा के बीच लंबे समय से अनबन चली आ रही है और इस अनबन की वजह हैं करिश्‍मा के पति संजय।

Loading ...
Riddhima Kapoor and Karishma Kapoor
मुख्य बातें
  • करिश्‍मा और रिद्धिमा के बीच लंबे समय से अनबन चली आ रही है
  • इस अनबन की वजह हैं करिश्‍मा कपूर के पति संजय कपूर।

Riddhima kapoor and Karisma Kapoor: बॉलीवुड अदाकारा करिश्‍मा कपूर और ऋषि कपूर की बेटी रिद्धिमा के बीच लंबे समय से अनबन चली आ रही है और इस अनबन की वजह हैं करिश्‍मा के पति संजय। कपूर परिवार अपनी एकजुटता के लिए जाना जाता है। हालांकि गौर से देखने पर पता चलेगा कि कपूर खानदान में बेटों के बीच तो प्रेम भरे ताल्‍लुकात हैं लेकिन बहुओं और बहनों के बीच लंबे समय से अनबन चली आ रही है। नीतू कपूर और रणधीर कपूर की पत्‍नी बबीता (कर‍िश्‍मा कपूर-रीना कपूर की मां) के बीच अनबन रहा करती थी। अब ये अनबन उनकी बेटियों में भी नजर आ ती है। 

मीडिया रिपोर्ट की मानें तो करिश्‍मा कपूर और करीना कपूर से अभिनेता रणबीर कपूर के काफी अच्‍छे रिलेशन हैं लेकिन उनकी बहन रिद्धिमा कपूर साहनी के साथ नहीं। दावा किया जाता है कि करिश्‍मा और रिद्धिमा के बीच मनमुटाव काफी पुराना है और यह तब गहरा गया जब रिद्धिमा ने करिश्‍मा के एक्‍स हसबैंड संजय कपूर से हाथ मिलाया। दोनों बहनों के बीच कोल्‍डवार नजर आता है। 

स्‍पॉटबॉय की एक रिपोर्ट की मानें तो रिद्धिमा ने करिश्‍मा कपूर के एक्‍स हसबैंड संजय कपूर की पत्‍नी प्रिया सचदेव के साथ बिजनेस पार्टनरशिप कर ली थी। प्रिया ज्‍वैलरी का बिजनेस करती हैं। वह प्रिया की वेबसाइट को प्रमोट करती हैं और अक्‍सर संजय कपूर के पोस्‍ट इंस्‍टाग्राम पर लाइक करती रहती हैं। हालांकि कुछ समय से दोनों ने अपने बीच इस दूरी को कम करने के प्रयास भी किए हैं।

अब दोनों फैमिली गैदरिंग में साथ नजर आने लगी हैं। दोनों के बीच दूरी कम करने में करीना कपूर और आलिया भट्ट का अहम योगदान है। करीना कपूर की दूसरी प्रेग्‍नेंसी के दौरान आयोजित होम पार्टी में रिद्धिमा कपूर और करिश्‍मा कपूर दोनों साथ नजर आई थीं। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।