लाइव टीवी

Ashwani Bhave: जानिए अब कहां हैं सलमान खान की 'बहन' अश्विनी भवे, अक्षय कुमार के साथ कर चुके हैं रोमांस

Updated Jun 26, 2021 | 14:26 IST

Ashwani Bhave then and now: 90 के दशक की कई एक्ट्रेस आज लाइमलाइट से दूर हैं। इन्हीं में से एक हैं अश्विनी भवे। अश्विनी भवने ने बंधन, सैनिक जैसी फिल्मों में काम किया। जानिए कहां हैं अश्विनी भवे...

Loading ...
Ashwani Bhave
मुख्य बातें
  • 90 के दशक की एक्ट्रेस अश्विनी भवे इन दिनों लाइमलाइट से दूर हैंं।
  • अश्विनी भवे फिल्म सैनिक में अक्षय कुमार के अपोजिट थीं।
  • साल 1998 में आई फिल्म बंधन में अश्विनी ने सलमान खान की बहन का किरदार निभाया था।

मुंबई. 90 के दशक में कई ऐसी एक्ट्रेस रहीं जिन्होंने अपनी फिल्मों के जरिए छाप छोड़ी, लेकिन कुछ वक्त बाद ही वह लाइमलाइट से दूर चली गई थीं। इन्हीं में से एक एक्ट्रेस थीं अश्विनी भावे। अश्विनी भावे ने अक्षय कुमार के साथ फिल्म सैनिक में काम किया था। इसके अलावा वह फिल्म बंधन में सलमान खान की बहन का किरदार निभाया था। 

अश्विनी ने साल 1991 में ऋषि कपूर की फिल्म हिना में काम किया है। उन्हें पहचान साल 1993 में आई फिल्म सैनिक से मिली थी। सैनिक में अश्विनी ने अक्षय कुमार की लेडी लव का किरदार निभाया था।

अश्विनी भावे ने सैनिक, बंधन के अलावा साल 1994 में आई फिल्म जख्मी दिल में अक्षय कुमार के साथ काम कर चुकी हैं। साल 1998 में आई फिल्म बंधन में  उन्होंने सलमान खान की बहन का किरदार निभाया था। 

अमेरिका में की शादी 
बंधन फिल्म के बाद अश्विनी भवे अमेरिका चली गई थीं। यहां पर उन्होंने फिल्म मेकिंग कोर्स किया था। इस दौरान उन्होंने  कई स्टेज शे किए थे। इस दौरान उन्होंने साल 2007 में सॉफ्टवेयर इंजीनियर किशोर बोपारदिकर से शादी की थी। 

अश्विनी भवे के दो बच्चे हैं। वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। अमेरिका में रहते हुए भी वह अपनी संस्कृति से जुड़ी हुई हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर गणपति पूजन और गणपति स्थापना की फोटो शेयर की है।

मराठी फिल्मों में आई थीं नजर 
अश्विनी भावे हिंदी  के अलावा कई मराठी फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं। अश्विनी ने साल 2017 में फिल्म ध्यानीमनी से कमबैक करने की कोशिश की थी। हालांकि, ये फिल्म फ्लॉप रही थी। 

अश्विनी भवे इसके अलावा साल 2017 में मांझा फिल्म में भी काम किया था। मराठी के अलावा वह कन्नड़ फिल्म में भी काम कर चुकी हैं। फिलहाल अश्विनी सैन फ्रांसिस्को में अपनी फैमिली के साथ रहती हैं।  

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।