लाइव टीवी

Salman Khan को-स्टार Sunita Shirole ने लगाई मदद की गुहार, गंभीर बिमारियों से पीड़ित हैं अभिनेत्री

Sunita Shirole, Sunita shirole news, Sunita shirole needs financial help, Sunita shirole needs help, Sunita shirole needs money, Salman Khan co star Sunita Shirole
Updated Aug 18, 2021 | 13:59 IST

Sunita Shirole Needs Financial Help: सीनियर एक्टर सुनीता शिरोल कि जिंदगी पर कोरोनावायरस महामारी का बुरा असर पड़ा है। महामारी के दौरान सभी सेविंग्स खत्म होने के वजह से अब वह पैसों के लिए मदद की गुहार लगा रही हैं

Loading ...
Sunita Shirole, Sunita shirole news, Sunita shirole needs financial help, Sunita shirole needs help, Sunita shirole needs money, Salman Khan co star Sunita ShiroleSunita Shirole, Sunita shirole news, Sunita shirole needs financial help, Sunita shirole needs help, Sunita shirole needs money, Salman Khan co star Sunita Shirole
तस्वीर साभार:&nbspTimes of India
पाई-पाई की मोहताज हुईं बजरंगी भाईजान एक्ट्रेस Sunita Shirole
मुख्य बातें
  • बजरंगी भाईजान स्टार सुनीता शिरोल ने लगाई मदद की गुहार।
  • कोरोना महामारी के वजह से खत्म हुई सभी‌ सेविंग्स।
  • नहीं बचे इलाज करवाने तक के लिए पैसे।

Sunita Shirole's Life was affected due to Coronavirus: कोरोनावायरस महामारी के वजह से बॉलीवुड समेत टीवी इंडस्ट्री के कई कलाकारों की जिंदगी पर बुरा असर पड़ा है। इन्हीं कलाकारों में से एक सीनियर एक्ट्रेस सुनीता शिरोल हैं। हाल ही में सुनीता शिरोल ने अपना दर्द बयां करते हुए मदद की गुहार लगाई है। कोरोनावायरस के दौरान सभी सेविंग खत्म होने के वजह से अब उनके ऊपर किडनी इन्फेक्शन के मेडिकल बिल्स और बाकी ट्रीटमेंट्स के लिए पैसे खत्म हो गए हैं। 85 वर्षीय सुनीता शिरोल शापित, बजरंगी भाईजान, मेड इन चाइना और द लीजेंड ऑफ भगत सिंह जैसे कई फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। बॉलीवुड फिल्मों के साथ उन्होंने कई टीवी शोज भी किए हैं। 

कई बीमारियों से पीड़ित हैं सुनीता शिरोल

सुनीता शिरोल ने बताया कि उनकी जिंदगी पर कोरोनावायरस महामारी का बुरा असर पड़ा है। वह कई बीमारियों से पीड़ित हैं। सुनीता शिरोल बताते हैं कि कोरोनावायरस महामारी के दौरान जीविका के लिए उनकी सभी सेविंग्स खत्म हो गई हैं। इस दौरान उन्हें अस्पताल में किडनी इन्फेक्शन और घुटनों के लिए अस्पताल में भर्ती भी किया गया था। ‌इतना ही नहीं अस्पताल में वह दो बार गिर गईं जिसके वजह से उनका बायां पैर फ्रैक्चर हो गया था। अब उन्हें झुकने में भी परेशानी होती है। 

इस एक्ट्रेस के घर में ले रही हैं शरण

सुनीता शिरोल ने बताया कि वह पेइंग गेस्ट की तरह एक फ्लैट में रह रही थीं। मगर 3 महीने से वह रेंट देने के लिए असमर्थ थीं। वह सिने एंड टीवी आर्टिस्ट्स एसोसिएशन की आभारी हैं जिन्होंने एक्ट्रेस नूपुर अलंकार को उनकी मदद करने के लिए भेजा। एक्ट्रेस नूपुर अलंकार ने सुनीता शिरोल को अपने घर में रखा है साथ में उनके लिए एक नर्स को भी हायर किया है। सुनीता शिरोल ने साझा किया है कि वह काम करना चाहती हैं क्योंकि उन्हें पैसों की जरूरत है। मगर, उनके पैरों की हालत दिन पर दिन बुरी होती जा रही है जिसके वजह से उन्हें चलने में भी परेशानी आ रही है। उन्होंने बोला कि जब तक वह अपने पैरों पर खड़ी नहीं हो जाती तब तक उन्हें पैसों की जरूरत है।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।