लाइव टीवी

Salman Khan Eid: हिट रहा है सलमान खान और ईद का कॉम्‍बो, इस बार कैसी कमाई करेगी 'राधे'?

Updated Jan 19, 2021 | 20:18 IST

बीते एक दशक से सलमान खान और ईद का कॉम्‍बो दर्शकों को मिलता रहा है। ऐसा माना जाता था जैसे ईद पर फ‍िल्‍म रिलीज करने का सलमान खान का एकाधिकार रहा है। 

Loading ...
Salman Khan in Radhe
मुख्य बातें
  • इस साल ईद के मौके पर र‍िलीज होगी सलमान खान की राधे
  • बीते एक दशक से ईद पर र‍िलीज होती रही है सलमान खान की फ‍िल्‍म
  • ईद पर फैंस को भी रहता है सलमान खान की फ‍िल्‍म का इंतजार

Salman Khan Eid Releases: एक तरफ पूरे देश में ईद का त्‍यौहार मनाया जाता है और दूसरी तरफ सलमान खान की फ‍िल्‍म सिनेमाघरों में पहुंचती है। सलमान खान के फैंस उनकी फ‍िल्‍म को ईदी मानते हैं। हालांकि कोरोना वायरस की वजह से बीता साल सलमान खान की फ‍िल्‍म के बिना ही गुजरा। बीते एक दशक से सलमान खान और ईद का कॉम्‍बो दर्शकों को मिलता रहा है। ऐसा माना जाता था जैसे ईद पर फ‍िल्‍म रिलीज करने का सलमान खान का एकाधिकार रहा है। 

ईद पर हिट सलमान खान
सलमान खान ने बीते पांच सालों में ईद के मौके पर कीर्तिमान रचे हैं। सलमान खान साल 2013 के अलावा 2010 से लगातार ईद पर अपनी फिल्म रिलीज कर रहे हैं। उन्होंने इन 10 सालों में सिर्फ 2013 में ही ईद पर कोई फिल्म नहीं की थी। बीते साल यानि 2019 में ईद पर उनकी फ‍िल्‍म भारत र‍िलीज हुई थी जिसने पहले ही दिन 42.30 करोड़ का कारोबार किया था।

शानदार रही है ओपनिंग
रेस 3 (साल 2018)- 29.17 करोड़ 
ट्यूबलाइट (साल 2017)-  21.15 करोड़
सुल्‍तान (2016)- 36.54 करोड़
बजरंगी भाईजान (2015)- 27.25 करोड़ 
किक (2014)- 26.40 करोड़
एक था टाइगर (2012)- 32.93 करोड़
बॉडीगार्ड (2011)- 21.60 करोड़
दबंग (2010)- 14.50 करोड़ 

कैसी होगी राधे की कमाई?
ट्रेड एनालिस्ट रोहित जायसवाल का मानना है कि 2021 में जब जनजीवन सामान्‍य हो रहा है, ऐसे में राधे ईद के दिन ही रिलीज होती है तो फर्स्‍ट डे 29-30 करोड़ की ओपनिंग कर सकती है। वहीं अगर ईद से एक दिन पहले रिलीज होती है तो 20 करोड़ की ओपनिंग दे सकती है।इसी के साथ रिलीज होने वाली जॉन अब्राहम की सत्‍यमेव जयते 2 भी 14-15 करोड़ की ओपनिंग कर सकती है।  

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।