लाइव टीवी

Shamshera: 'शमशेरा' में ऐसा होगा संजय दत्त का लुक, ट्रेलर से पहले रिलीज हुआ नया पोस्टर

Updated Jun 23, 2022 | 10:23 IST

Shamshera: रणबीर कपूर स्टारर 'शमशेरा' से संजय दत्त का लुक सामने आ गया है। ट्रेलर से पहले मेकर्स ने एक नया पोस्टर रिलीज कर दिया है।

Loading ...
Sanjay Dutt look from Shamshera release
मुख्य बातें
  • फिल्म शमशेरा से संतजय दत्त का फर्स्ट लुक जारी हो गया है।
  • फिल्म के ट्रेलर लॉन्च के लिए मेकर्स ने खास तैयारी की है।
  • तीन शहरों में रिलीज किया जाएगा शमशेरा का ट्रेलर।

Shamshera: रणबीर कपूर स्टारर 'शमशेरा' से संजय दत्त का लुक सामने आ गया है। ट्रेलर से पहले मेकर्स ने एक नया पोस्टर रिलीज कर दिया है। 22 जुलाई 2022 को रिलीज होने वाली फिल्म का ट्रेलर 24 जून को रिलीज किया जाएगा। उससे पहले संजय दत्त के लुक ने फैंस को रोमांचित कर दिया है। संजय दत्त छोटे बालों और ताव देने योग्य मूंछों में नजर आ रहे हैं। माथे पर महादेव का तिलक और हाथ में कोडा नजर आ रहा है। इस फिल्म में उनका किरदार एक दारोगा का है जिसका नाम है शुद्ध सिंह। 

की घोषणा साल 2018 में हुई थी। इस फिल्म के जरिए रणबीर कपूर चार साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी करने वाले हैं। शमशेरा के अलावा रणबीर कपूर फिल्म ब्रह्मास्त्र में भी नजर आएंगे। कुछ समय पहले यश राज फिल्म्स ने रणबीर का लुक साझा किया था। फिल्म के पोस्टर में रणबीर का इंटेंस लुक है। इसमें उन्हें बढ़ी हुई दाढ़ी- मूंछ और बालों में देखा जा सकता है। वहीं उनकी दाई आंख के ऊपर चोट का गहरा निशान है और वो हाथ में हथियार लिए दिख रहे हैं। 

Also Read: एक नहीं तीन शहरों में रिलीज होगा शमशेरा का ट्रेलर, जानिए कैसी होगी फिल्म का कहानी

यह फिल्म हिंदी, तमिल और तेलेगु में 22 जुलाई 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। मालूम हो कि फिल्म में रणबीर कपूर, वाणी कपूर और संजय दत्त मुख्य भूमिका में हैं।  

ऐसी होगी फिल्म की कहानी

शमशेरा फिल्म की कहानी काजा नाम के काल्पनिक शहर पर आधारित है। काजा में एक दबंग जनरल शुध सिंह ने कैद किया है। कैद में लड़के को काफी ज्यादा प्रताड़ित किया जा रहा है। बाद में यही लड़का गुलाम से लीडर बनता है। वह अपने कबीले का मसीहा बन जाता है। कबीले की आजादी और अपने स्वाभिमान के लिए काफी ज्यादा संघर्ष करता है। फिल्म में जहां रणबीर कपूर शमशेरा के लीड रोल में हैं। वहीं, संजय दत्त इस फिल्म में निगेटिव रोल निभाने जा रहे हैं। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।