लाइव टीवी

John Abraham Box Office: जॉन अब्राहम की डेब्‍यू फ‍िल्‍म ने कमाए थे इतने करोड़, जानें बॉक्‍स ऑफ‍िस पर कैसा रहा है एक्‍टर का प्रदर्शन

Updated Nov 25, 2021 | 07:44 IST

John Abraham Box Office Collection: जॉन अब्राहम की फ‍िल्‍म सत्‍यमेव जयते 2 आज रिलीज हो रही है। मेकर्स को उम्‍मीद है कि ये फ‍िल्‍म बॉक्‍स ऑफ‍िस पर अच्‍छा प्रदर्शन करेगी। आइये एक नजर डालते हैं कि जॉन की फ‍िल्‍मों की कमाई पर।

Loading ...
John Abraham Box Office Collection
मुख्य बातें
  • आज रिलीज हो रही है जॉन अब्राहम की फ‍िल्‍म सत्‍यमेव जयते 2
  • मेकर्स को उम्‍मीद है कि ये फ‍िल्‍म बॉक्‍स ऑफ‍िस पर अच्‍छा प्रदर्शन करेगी।
  • एक नजर डालते हैं कि जॉन अब्राहम की अब तक रिलीज हुईं फ‍िल्‍मों की कमाई पर। 

John Abraham Box Office Collection: बॉलीवुड में एक्‍शन स्‍टार के रूप में मशहूर एवं लोकप्रिय एक्‍टर जॉन अब्राहम की फ‍िल्‍म सत्‍यमेव जयते 2 आज रिलीज हो रही है। कोरोना के चलते लंबे समय से इस फ‍िल्‍म की रिलीज टल रही थी और अब जब सिनेमाघर खुल गए हैं तो इसे रिलीज किया जा रहा है। मिलाप मिलन झावेरी के निर्देशन में बनी सत्‍यमेव जयते 2 के मेकर्स को उम्‍मीद है कि ये फ‍िल्‍म बॉक्‍स ऑफ‍िस पर अच्‍छा प्रदर्शन करेगी। आइये एक नजर डालते हैं कि जॉन अब्राहम की अब तक रिलीज हुईं फ‍िल्‍मों की कमाई पर। 

जॉन अब्राहम की हिट फ‍िल्‍में

साल 2003 में डेब्‍यू करने वाले जॉन अब्राहम की फ‍िल्‍म जिस्‍म Jism (2003) हिट रही थी जिसने  8.14 करोड़ की कमाई की थी। वहीं गरम मसाला Garam Masala (2005) भी 29 करोड़ की कमाई के साथ हिट थी। टैक्‍सी नंबर Taxi No. 9211 (2006) ने 19.59 करोड़ कमाए थे और दोस्‍ताना Dostana (2008) ने  44.38 करोड़ की कमाई की थी। ये दोनों फ‍िल्‍में सेमी हिट रहीं।

फ‍िल्‍म न्‍यूयॉर्क ने New York (2009) 45.39 करोड़, रेस 2 Race 2 (2013) ने 100.45 करोड़, वेलकम बैक Welcome Back (2015) ने 96.69 करोड़, ढिशूम Dishoom (2016) ने 70 करोड़, परमाणु Parmanu (2018) ने 65.89 करोड़ का कारोबार किया था। 

जॉन अब्राहम की सुपरहिट फ‍िल्‍में

जॉन अब्राहम मसाला फ‍िल्‍मों के लिए जाने जाते हैं। उनकी फ‍िल्‍म Dhoom (2004) ने 31.60 करोड़ कमाए थे और फ‍िल्‍म सुपरहिट रही थी। वहीं हाउसफुल 2 Housefull 2 (2012) ने 106 करोड़ की कमाई की थी। ये फ‍िल्‍म भी सुपरहिट रही। सत्‍यमेव जयते Satyameva Jayate (2018) ने 90.39 करोड़ का कारोबार किया था। वहीं बाटला हाउस Batla House (2019) 97.18 करोड़ रुपये कमाए थे।

इन फ‍िल्‍मों में नजर आएंगे जॉन अब्राहम

जॉन अब्राहम बॉक्स ऑफिस पर सबसे बड़ा कब्जा जमाने को तैयार हैं। वह एक के बाद एक कई दमदार एक्‍शन फ‍िल्‍मों में नजर आने वाले हैं। सत्‍यमेव जयते 2 के बाद जॉन अब्राहम डायरेक्‍टर सिद्धार्थ आनंद की फ‍िल्‍म पठान में बॉलीवुड एक्‍टर शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण संग नजर आएंगे। इतना ही नहीं उनके पास सिद्धार्थ मल्‍होत्रा की फ‍िल्‍म एक विलेन का सीक्‍वेल एक विलेन 2 भी है। जॉन अब्राहम, जैकलीन फर्नांडिस और रकुल प्रीत सिंह के साथ राज आनंद की फ‍िल्‍म अटैक में भी दिखाई देंगे। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।