लाइव टीवी

बॉयफ्रेंड ईशान सहगल के परिवार से मिलने दिल्ली पहुंचीं मायशा अय्यर, बिग बॉस 15 कंटेस्टेंट्स ने रिश्ते को बढ़ाया एक कदम आगे

Updated Nov 25, 2021 | 07:40 IST

Bigg Boss 15 couple Miesha Iyer and Ieshaan Sehgaal update: बिग बॉस-15 के घर के अंदर मायशा अय्यर और ईशान सहगल ने अपनी रोमांटिक केमिस्ट्री से सभी का ध्यान खींचा था। फैन्स लगातार मायशा और ईशान के रिश्ते के बारे में अधिक जानने के लिए उत्सुक हैं।

Loading ...
मायशा अय्यर और ईशान सहगल।
मुख्य बातें
  • मायशा अय्यर और ईशान सहगल एक बार फिर से सुर्खियों में हैं।
  • ऐसा लग रहा है कि मायशा और ईशान अपने रिश्ते को लेकर काफी सीरियस हैं।
  • अब ईशान अपनी प्रेमिका को परिवार के सदस्यों से मिलवा रहे हैं।

बिग बॉस 15 के घर में एक-दूसरे से प्यार में पड़ने वाले मायशा अय्यर और ईशान सहगल एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। हाल ही में मायशा अय्यर और ईशान सहगल को मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया। ऐसा लग रहा है कि मायशा और ईशान अपने रिश्ते को लेकर काफी सीरियस हैं क्योंकि वह अपनी गर्लफ्रेंड को अपने परिवार के सदस्यों से मिलवाने दिल्ली ले जा रहे हैं। द खबरी द्वारा शेयर किए गए वीडियो के अनुसार, हैंडसम हंक ईशान ने खुलासा किया है कि वो मायशा को उनके परिवार से मिलाने और साथ में कुछ क्वालिटी टाइम बिताने ले जा रहे हैं। 

ईशान की फैमिली से मिलने जाने वाली खबर तब सामने आई, जब मायशा ने सोशल मीडिया पर एक लंबा नोट लिखा था। मायशा ने करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश के कनेक्शन के साथ अपने अफेयर की तुलना करने वालों के लिए एक जवाबी नोट लिखा था। बिग बॉस कंटेस्टेंट मायशा ने लिखा था, 'पहले सप्ताह में दो लोग प्यार में पड़ जाते हैं तो ये फेक है। एक महीने के बाद दो लोग प्यार में पड़ जाते हैं तो यह सच है। दुख की बात है कि भावनाएं मैनुअल निर्देश के साथ नहीं आती हैं। दो लोग बिना किसी हिचकिचाहट के अपने प्यार का इजहार करते हैं, तो यह अश्लील है। अन्य दो लोगों में वैसे ही एक साथ प्यार जाहिर करते हैं तो यह क्यूट है। दो लोग एक गेम शो में एक दूसरे को प्राथमिकता देते हैं तो वो इसे डेटिंग शो बना रहे हैं। ठीक वही काम अन्य दो लोग करें तो वो एक शानदार खेम खेल रहे हैं। तो क्या अब उन्हें इसी कारण से नॉमिनेट किया जाना चाहिए कि जिसके लिए दो लोगों को नॉमिनेट करना चाहते थे या नियम बदल गए हैं??? एक दोस्त ये पूछ रहा है।

आपको बताते चलें इस जोड़ी ने घर के अंदर अपनी रोमांटिक केमिस्ट्री से सभी का ध्यान खींचा था। फैन्स लगातार मायशा और ईशान के रिश्ते के बारे में अधिक जानने के लिए उत्सुक हैं। दिलचस्प बात यह है कि लवबर्ड्स को कुछ दिन पहले ही डिनर डेट पर देखा गया था। इतना ही नहीं बिग बॉस 15 के लवबर्ड्स मायशा अय्यर और ईशान सहगल हॉलिडे पर भी एकसाथ गए थे।  


कुछ वक्त पहले ही ईशान सहगल और मायशा अय्यर की वेकेशन की जानकारी मिली थी। ईशान और मायशा रोमांटिक वेकेशन के लिए गोवा रवाना हुए थे। कपल को मुंबई एयरपोर्ट पर गोवा जाने से पहले देखा गया था। जहां कपल ने एक-दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम बिताया था।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।