लाइव टीवी

Shahid kapoor Birthday: दो महीने तक शाहिद कपूर के पीछे पड़ी रही थीं करीना कपूर, खुद किया था एक्‍टर को प्रपोज

Updated Feb 25, 2021 | 08:48 IST

Shahid Kapoor Birthday: बॉलीवुड एक्‍टर शाहिद कपूर आज (25 फरवरी) को अपना जन्‍मदिन मना रहे हैं। एक समय शाहिद कपूर करीना कपूर के साथ रिलेशन में थे। आइये जानते हैं इस प्रेम कहानी के बारे में-

Loading ...
Shahid Kapoor and Kareena Kapoor
मुख्य बातें
  • शाहिद कपूर आज (25 फरवरी) को अपना जन्‍मदिन मना रहे हैं।
  • आज ही के साथ साल 1981 में शाहिद कपूर का जन्‍म हुआ था।
  • एक समय शाहिद कपूर करीना कपूर के साथ रिलेशन में थे।

Shahid Kapoor Birthday: बॉलीवुड एक्‍टर शाहिद कपूर आज (25 फरवरी) को अपना जन्‍मदिन मना रहे हैं। आज ही के साथ साल 1981 में अभिनेता पंकज कपूर के घर शाहिद कपूर का जन्‍म हुआ था। जिस समय शाहिद कपूर का जन्‍म हुआ, उनके पिता दिल्‍ली में रहा करते थे। जब वह तीन साल के थे तो उनके माता पिता का तलाक हो गया था। इसके बाद ही वह अपने पिता के साथ मुंबई आए। शाहिद कपूर ने बॉलीवुड को कई शानदार फ‍िल्‍में दी हैं। साल 2018 में आई उनकी फ‍िल्‍म पद्मावत और उसके बाद कबीर सिंह ने सफलता के नए कीर्तिमान स्‍थापित किए हैं। 

शाहिद कपूर का नाम उन सितारों की फेहरिस्‍त में शामिल हैं जिनकी जबरदस्‍त फैन फॉलोइंग है। शाहिद कपूर उन एक्‍टर्स में से हैं जिन पर लड़कियां अपनी जान लुटाती हैं। एक नहीं बल्कि कई अदाकाराएं शाहिद कपूर की दीवानी थीं। बॉलीवुड की बेबो जिनका सारा जमाना दीवाना है, एक समय वह शाहिद कपूर के प्रेम की दीवानी थीं। दोनों लंबे समय तक रिलेशन में थे। आइये जानते हैं इस प्रेम कहानी के बारे में-

करीना ने किया था प्रपोज
शाहिद और करीना कपूर का अफेयर एक वक्त काफी सुर्खियों में रहा था। करीना कपूर ने ही शाहिद कपूर को पहले प्रपोज किया था। साल 2007 में कॉफी विद करण में करीना कपूर और शाहिद कपूर शामिल हुए थे। इस इंटरव्यू में करण जौहर ने करीना से पूछा- 'आपने ही पहल की होगी, मुझे नहीं लगता कि शाहिद ने कुछ कहा होगा? इसके जवाब में करीना ने कहा था- 'हां मैंने ही पहल की थी। शाहिद ने तो कभी ध्यान तक नहीं दिया। दो महीने तक मैं ही शाहिद कपूर के पीछे पड़ी रही थी। मैं शाहिद को एसएमएस, फोन्स कॉल किया करती थी। शाहिद से मैंने ही कहा कि चलो मिलते हैं लेकिन शाहिद ज्यादा भाव नहीं देते थे। ये बस ऐसे हीं हैं।' 

ऐसे हुई थी पहली मुलाकात
करीना और शाहिद कपूर का साल 2007 में ब्रेकअप हो गया था। दोनों की लव स्टोरी की शुरुआत फिल्म 'फिदा' (2004) के सेट पर हुईं थी। करीना कपूर ने इंडस्ट्री में 2000 में कदम रखा था। वहीं, शाहिद ने 2003 में। दोनों ने पहली बार फिल्म 'फिदा' (2004) में साथ काम किया था।' शाहिद को देख करीना इतनी ज्यादा इम्प्रेस हुईं थी कि उन्होंने ही शाहिद को प्रपोज किया था।

सैफ-करीना पर कही थी ये बात 
अक्टूबर 2007 को टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए इंटरव्यू  में शाहिद कपूर से पूछा गया था कि- क्या उन्हें सैफ और करीना को साथ देखकर बुरा लगता है। इस पर शाहिद ने कहा - अगर मैं कहूं कि मुझे इससे कोई फर्क नहीं पड़ता तो ये झूठा होगा। मैं भी एक इंसान हूं। मुझे ये देखकर और पढ़कर हमेशा तकलीफ होती है। 

करीना से नहीं कोई शिकायत

शाहिद कहते हैं- मुझे लगता है कि मेरे पास इस सच्चाई का सामना करने के अलावा कोई चारा नहीं है।शाहिद ने इसी इंटरव्यू में ये भी कहा कि उन्हें करीना से कोई शिकायत नहीं है। मैं इस रिश्ते की अच्छी यादों को दिल में बसा कर आगे बढ़ना चाहता हूं। मैं ऐसा कर भी रहा हूं। मैं खुश रहने की कोशिश कर रहा हूं। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।