लाइव टीवी

Shamshera Teaser: अंग्रेजों के आतंक से कबीले को बचाने के लिए निकले रणबीर कपूर, रिलीज हुआ शमशेरा का टीजर

Updated Jun 22, 2022 | 12:23 IST

Shamsher Movie Teaser: रणबीर कपूर की फिल्म शमशेरा का टीजर रिलीज हो गया है। एक मिनट 25 सेकंड के टीजर में रणबीर कपूर खूंखार लुक में नजर आ रहे हैं। यहां पर देखें शमशेरा मूवी का टीजर...

Loading ...
Shamshera teaser
मुख्य बातें
  • रणबीर कपूर की फिल्म शमशेरा का टीजर रिलीज हो गया है।
  • शमशेरा फिल्म 22 जुलाई 2022 को रिलीज होगी।
  • टीजर में रणबीर कपूर खूंखार लुक में नजर आ रहे हैं।

Shamshera Movie Teaser. रणबीर कपूर की फिल्म शमशेरा का फैंस पिछले चार साल से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म 22 जुलाई 2022 को रिलीज (Shamshera Release Date) होने वाली है। रणबीर कपूर का फिल्म से पहला लुक सामने आया था। अब फिल्म का टीजर भी रिलीज हो गया है। टीजर में रणबीर कपूर का खूंखार लुक सामने आया है। इसके अलावा संजय दत्त के किरदार की पहली झलक भी दिखाई गई है।

एक मिनट 21 सेकंड के टीजर (Shamshera Teaser) में दिखाया है कि एक कबीले पर बहुत सारे जुल्म और अत्याचार हो रहे हैं। पुलिस की वर्दी में संजय दत्त (Sanjay Dutt) का किरदार कबीले के लोगों को अपने पैरों के तले रौंध रहा है। तभी रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की एंट्री होती है। रणबीर अपने कबीले को बचाने के लिए अंग्रेजों से जंग लड़ते हैं। टीजर में शमशेरा के किरादर में रणबीर कपूर कह रहे हैं- 'सांसों में तूफानों का डेरा, निगाहें जैसे चील का पहरा, कोई रोक न पाएगा इसे, जब उठे ये बनकर सवेरा। कर्म से डकैत, धर्म से आजाद।' टीजर में रणबीर कपूर अंग्रेजों से युद्ध करते भी नजर आ रहे हैं। 

यहां देखें शमशेरा फिल्म का टीजर (Shamshera Movie Teaser)

Also Read: आलिया भट्ट ने पति रणबीर कपूर की जमकर की तारीफ, शमशेरा का पोस्टर देखकर लिख दी ये बात

तीन शहरों में रिलीज होगा ट्रेलर
शमशेरा का ट्रेलर मेकर्स जल्द रिलीज करेंगे। ट्रेलर को एक नहीं तीन शहरों में रिलीज किया जाएगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म की कहानी काल्पनिक शहर काजा पर आधारित होगी। यहां पर कबीले वासी जनरल शुध सिंह के जुल्मों से परेशान हैं। टीजर से साफ जाहिर होता है कि केजीएफ 2 के बाद शमशेरा में भी संजय दत्त निगेटिव रोल में नजर आने वाले हैं। फिल्म की कहानी 19वीं सदी पर आधारित होगी। टीजर में शानदार वॉर सीन, विजुअल इफेक्ट्स नजर आ रहे हैं। शमशेरा हिंदी के अलावा तमिल और तेलुगु में भी रिलीज होगी।

शमशेरा फिल्म के जरिए रणबीर कपूर लगभग चार साल बाद फिल्मों में वापसी कर रहे हैं। इससे पहले रणबीर कपूर संजय दत्त की बायोपिक संजू में नजर आए थे। रणबीर कपूर इसके अलावा फिल्म ब्रह्मास्त्र में भी नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में रणबीर के अपोजिट उनकी वाइफ आलिया भट्ट हैं। वहीं, रणबीर फिल्म एनिमल में श्रद्धा कपूर के साथ नजर आएंगे।    

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।