लाइव टीवी

Raksha Bandhan: इंजीनियर से एक्ट्रेस बनीं अक्षय कुमार की 'बहन' सादिया खतीब, एक फोन कॉल ने बदल दी थी जिंदगी

Updated Jun 22, 2022 | 11:09 IST

Raksha Bandhan Actress Sadia Khateeb Facts: अक्षय कुमार की फिल्म रक्षा बंधन का ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म में अक्षय कुमार की बहन का किरदार सादिया खतीब निभा रही हैं। जानिए कौन हैं सादिया खतीब...

Loading ...
Sadia Khateeb
मुख्य बातें
  • अक्षय कुमार की फिल्म रक्षा बंधन का ट्रेलर रिलीज हो गया है।
  • अक्षय कुमार की बहन का किरदार सादिया खतीब निभा रही हैं।
  • सादिया खतीब इससे पहले फिल्म शिकारा में नजर आ चुकी हैं।

Raksha Bandhan actress Sadia Khateeb. अक्षय कुमार की फिल्म रक्षा बंधन का ट्रेलर (Raksha Bandhan Trailer) रिलीज हो गया है। फिल्म की कहानी भाई-बहन के रिश्ते पर आधारित है। रक्षा बंधन में शिकारा फिल्म की एक्ट्रेस सादिया खतीब अक्षय कुमार की बहन का किरदार निभा रही हैं। सादिया खतीब (who is Sadia Khateeb) इससे पहले साल 2020 में रिलीज हुई विधु विनोद चोपड़ा की फिल्म शिकारा में नजर आ चुकी हैं। 

सादिया खतीब (Sadia Khateeb) की ये दूसरी फिल्म है। शिकारा फिल्म में सादिया खतीब ने एक कश्मीरी पंडित महिला का किरदार निभाया था। सादिया मूलतः कश्मीर की ही रहने वाली हैं। उन्होंने इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है। सादिया ने एक इंटरव्यू में बताया था कि साल 2017 में वह मुंबई आई थीं। सादिया के मुताबिक वह जम्मू में इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रही थीं। इस दौरान उन्हें शिकारा फिल्म के कास्टिंग डायरेक्टर का फोन आया था। इसके बाद विधु विनोद चोपड़ा ने उनके पिता से बात की और उन्हें शिकारा फिल्म में रोल मिला। 

Also Read: Raksha Bandhan: भाई-बहन के अटूट बंधन की कहानी है रक्षा बंधन, रिलीज हुआ अक्षय कुमार की फिल्म का ट्रेलर

शाहरुख खान की हैं फैन
सादिया खतीब ने बताया कि वह शाहरुख खान की बहुत बड़ी फैन हैं। वह शाहरुख खान के साथ काम करना चाहती हैं। वहीं, सादिया खतीब ने एक इंटरव्यू में बताया था कि जॉन अब्राहम उनका पहला प्यार थे। जब धूम फिल्म में आई थी तब वह छठी क्लास में पढ़ाई करती थीं। हालांकि, वह कभी जॉन अब्राहम से मिली नहीं हैं। सादिया खतीब सोशल मीडिया पर है बेहद एक्टिव हैं। इंस्टाग्राम (Sadia Khateeb Instagram) पर सादिया खतीब के 21 हजार से अधिक फॉलोवर्स हैं। वह अक्सर अपनी फोटोज, वीडियोज और रील्स इंस्टाग्राम पर शेयर करती हैं। 

रक्षा बंधन में सादिया खतीब के अलावा शाहजमीन कौर, दीपिका खन्ना, स्मृति श्रीकांत भी अक्षय कुमार की बहन के रोल में नजर आने वाली हैं। दो मिनट 25 सेकंड के ट्रेलर में दिखाया गया है कि अक्षय कुमार भूमि पेडनेकर से प्यार करते हैं लेकिन, अपनी बहनों के कारण शादी नहीं कर पा रहे हैं। ट्रेलर में दिखाया है कि कैसे एक भाई अपनी बहन की शादी और दहेज के लिए संघर्ष करता है। फिल्म 11 अगस्त को रिलीज होगी।    
 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।