लाइव टीवी

शहनाज गिल के हाथ लगी एक और बॉलीवुड फिल्म, सलमान खान के बाद इन स्टार्स संग करेंगी काम

Updated Jul 19, 2022 | 10:36 IST

बिग बॉस 13 में नजर आईं शहनाज गिल सलमान खान की फिल्म कभी ईद कभी दिवाली से बॉलीवुड डेब्यू करने जा रही हैं। इसके बाद उनके हाथ एक और बॉलीवुड फिल्म लग गई है। जानें इस नई फिल्म में किन एक्टर्स संग काम करेंगी शहनाज।

Loading ...
Shehnaaz Gill
मुख्य बातें
  • बिग बॉस 13 में नजर आईं थीं शहनाज गिल।
  • शहनाज गिल के हाथ नई बॉलीवुड फिल्म लग गई है।
  • मालूम हो कि शहनाज फिल्म 'कभी ईद कभी दिवाली' से बॉलीवुड डेब्यू करने जा रही हैं।

बिग बॉस 13 में नजर आईं शहनाज गिल आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। शहनाज अक्सर चर्चा में बनी रहती हैं और अब जल्द ही बॉलीवुड डेब्यू करने जा रही हैं। शहनाज सलमान खान की मल्टीस्टारर फिल्म कभी ईद कभी दिवाली से इंडस्ट्री में कदम रखेंगी। सलमान की फिल्म के बाद अब शहनाज के हाथ एक नई बॉलीवुड फिल्म लग गई है।

इस फिल्म में आएंगी नजर

शहनाज बॉलीवुड डेब्यू के लिए तैयार हैं। अब उनके हाथ नई फिल्म लगी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक शहनाज ने रिया कपूर की अगली फिल्म साइन की है, जिसे उनके पति करण बूलानी डायरेक्ट करेंगे। फिल्म में अनिल कपूर और भूमि पेडनेकर भी होंगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक ये कहानी रिश्तों के मॉर्डन अंदाज को दिखाएगी। 

Also Read: शहनाज गिल कर रहीं सलमान खान की फिल्म में काम, कभी ईद कभी दीवाली के सेट से लीक हुआ फर्स्ट लुक

कैसी होगी कहानी

ईटाइम्स की खबर के मुताबिक, प्रोजेक्ट से जुड़े सूत्र ने बताया, 'रिया की पिछली फिल्म वीरे दी वेडिंग की तरह ही उनकी अगली फिल्म भी महिला प्रधान है। शहनाज हाल ही में फिल्म से जुड़ी हैं। फिल्म की शूटिंग इस महीने के अंत तक शुरू हो जाएगी। फिल्म में शहनाज अलग अवतार में नजर आएंगी।'

इन एक्टर्स संग करेंगी काम

शहनाज के फर्स्ट ब्रेक की बात करें तो उन्हें 'होंसला रख' से मिला था, जिसमें वो दिलजीत दोसांझ के साथ नजर आई थीं। फिल्म पिछले साल रिलीज हुई थी। सलमान की कभी ईद कभी दीवाली की बात करें तो वो वेंकटेश, पूजा हेगड़े, राघव जुयाल और सिद्धार्थ निगम के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर करेंगी। कभी ईद कभी दिवाली का निर्देशन फरहाद सामजी कर रहे हैं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।