लाइव टीवी

छह महीने बाद Shreya Ghoshal ने दिखाई अपने बेटे की पहली झलक, बेटे Devyaan की तस्वीर पर आया फैंस का दिल 

Updated Nov 22, 2021 | 14:58 IST

Shreya Ghoshal Son Pic: बॉलीवुड की जानी-मानी सिंगर श्रेया घोषाल और उनके पति शिलादित्य मुखोपाध्याय के घर 22 मई 2021 के दिन बेटे ने जन्म लिया था। आज पहली बार श्रेया घोषाल ने अपने बेटे का चेहरा दिखाया है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
श्रेया घोषाल और देवयान
मुख्य बातें
  • 22 मई 2021 के दिन मां बनी थीं श्रेया घोषाल।
  • आज 6 महीने का हो गया है उनका बेटा देवयान।
  • श्रेया घोषाल ने शेयर की अपने बेटे की तस्वीर।

Shreya Ghoshal Son Picture: बॉलीवुड की जानी-मानी सिंगर श्रेया घोषाल (Shreya Ghoshal) और शिलादित्य मुखोपाध्याय (Shiladitya Mukhopadhyaya) का बेटा देवयान (Devyaan) आज 6 महीने का हो गया है। इस बॉलीवुड कपल के घर 22 मई 2021 के दिन एक बेटे ने जन्म लिया था। श्रेया घोषाल के फैंस उनके बेटे को देखने के लिए लंबे समय से बेताब थे। श्रेया घोषाल अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने बेटे की तस्वीर तो साझा करती थीं मगर कभी भी इन तस्वीरों में उन्होंने अपने बेटे का चेहरा नहीं दिखाया था। जिस वजह से उनके फैंस के अंदर उनके बेटे का चेहरा देखने की उत्सुकता बढ़ गई थी। लेकिन अब जाकर श्रेया घोषाल ने एक तस्वीर साझा की है जिसमें उनके बेटे का चेहरा साफ दिखाई दे रहा है। यह तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। दूसरी ओर फैंस श्रेया घोषाल के बेटे का चेहरा देखकर काफी खुश हैं। 

पहली बार दिखा श्रेया घोषाल के बेटे का चेहरा

आज श्रेया घोषाल का बेटा 6 महीने का हो गया है, इस खुशी में श्रेया घोषाल ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपने बेटे की तस्वीर साझा की है जिसमें उनके बेटे का चेहरा साफ दिखाई दे रहा है। इस तस्वीर को देखकर फैंस काफी खुश हैं क्योंकि पहली बार श्रेया घोषाल ने अपने बेटे का चेहरा फैंस को दिखाया है। श्रेया घोषाल के बेटे को देखकर हर एक फैन का दिन बन गया है। इस तस्वीर में श्रेया घोषाल के बेटे देवयान की क्यूटनेस झलक रही है। 

तस्वीर में देखा जा सकता है कि श्रेया घोषाल ने अपने बेटे को अपने गोदी में उठा रखा है। वहीं उनका बेटा उनकी गोदी में बहुत खुश नजर आ रहा है। श्रेया घोषाल की इस तस्वीर पर सुनिधि चौहान (Sunnidhi Chauhan) से लेकर मंदिरा बेदी (Mandira Bedi) तक कई सेलिब्रिटीज ने कमेंट किया है और अपना प्यार बरसाया है। एक प्राइवेट सेरेमनी के दौरान श्रेया घोषाल ने शिलादित्य मुखोपाध्याय से 5 फरवरी 2015 के दिन शादी की थी। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।