लाइव टीवी

'वो मेरी जूती के बराबर है...' अफसाना खान ने फिर साधा शमिता शेट्टी पर निशाना, जमकर निकाली भड़ास, देखें वीडियो

Bigg Boss 15 Fame Singer Afsana Khan hits out at Shamita Shetty watch video
Updated Nov 22, 2021 | 15:19 IST

BB 15 fame Afsana Khan hits out at Shamita Shetty video| बिग बॉस-15 में शमिता शेट्टी के साथ हुए अपने झगड़े से अफसाना खान अभी भी परेशान हैं। अफसाना का कहना है कि वो शमिता शेट्टी को अपने पैरों की जूती की तरह समझती हैं...

Loading ...
Bigg Boss 15 Fame Singer Afsana Khan hits out at Shamita Shetty watch videoBigg Boss 15 Fame Singer Afsana Khan hits out at Shamita Shetty watch video
अफसाना खान।
मुख्य बातें
  • अफसाना खान अपने नए स्टेटमेंट को लेकर फिर से चर्चा में हैं।
  • अफसाना, शमिता शेट्टी के साथ हुए अपने झगड़े से अभी भी परेशान हैं।
  • Afsana Khan hits out at Shamita Shetty video|

बिग बॉस 15 की कंटेस्टेंट अफसाना खान जैसा कि शो से बाहर हो चुकी हैं। बिग बॉस के घर में अफसाना खान और शमिता शेट्टी की तगड़ी लड़ाई के बाद मेकर्स ने उनको बाहर  करने का फैसला लिया था। अब अफसाना खान अपने नए स्टेटमेंट को लेकर फिर से चर्चा में हैं।

अफसाना खान ने मेकर्स को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि चैनल से कनेक्शन रखने वालों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जाती है। शो के अंदर कुछ ना करने पर भी सिम्बा नागपाल को बचाया जा रहा है। उसने उमर रियाज को स्विमिंग पूल में धकेल दिया था। इतना ही नहीं बिग बॉस-15 में शमिता शेट्टी के साथ हुए अपने झगड़े से अफसाना खान अभी भी परेशान हैं। अफसाना खान का कहना है कि वो शमिता शेट्टी को अपने पैरों की जूती की तरह समझती हैं।

हम सभी जानते हैं कि बिग बॉस-15 में अफसाना खान और शमिता शेट्टी के बीच बहुत बड़ी लड़ाई हुई थी। उस लड़ाई में उन्होंने कहा था कि शमिता शेट्टी एक फ्लॉप एक्ट्रेस थीं। इतना ही नहीं उन्होंने काफी गाली-गलौज भी की थी। हालांकि अफसाना खान का इस दौरान मेंटल ब्रेकडाउन भी देखा गया था। मेंटल ब्रेकडाउन के दौरान शमिता शेट्टी ने उन्हें मेंटल पर्सन कहा था।

आपको बता दें, अफसाना खान फिलहाल बिग बॉस-15 से बाहर निकलने अपने काम में बिजी हैं। अफसाना अपने म्यूजिक वीडियोज पर काम कर रही हैं। हालांकि बीच में उनकी वाइल्ड कार्ड एंट्री की खबरें आई थीं। अब देखना ये हैं कि वह शो में वापस आती हैं या नहीं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।