लाइव टीवी

सिंगर गुरु रंधावा और सुजैन खान गिरफ्तार, इस मामले में मुंबई पुलिस ने दर्ज किया केस

Updated Dec 22, 2020 | 13:04 IST

पंजाबी सिंहृगर गुरु रंधावा और ऋतिक रोशन की एक्स- वाइफ सुजैन खान को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि बाद में दोनों को जमानत मिल गई।

Loading ...
Guru Randhawa and Sussane Khan
मुख्य बातें
  • पंजाबी सिंगर गुरु रंधावा को मुंबई पुलिस ने किया गिरफ्तार।
  • गुरु रंधावा के साथ- साथ सुरैश रैना और सुजैन खान को भी लिया गया हिरासत में।
  • तीनों पर कोविड-19 के नियमों के उल्लंघन मामले में अरेस्ट किया गया।

पंजाबी सिंगर गुरु रंधावा को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक मुंबई एयरपोर्ट के करीब स्थित ड्रेगन फ्लाई क्लब में पुलिस ने रेड मारी जिसके बाद उन्हें हिरासत में लिया गया। गुरु रंधावा के अलावा क्रिकेटर सुरेश रैना को भी गिरफ्तार किया गया था, हालांकि बाद में दोनों को बेल मिल गई। उन्हें कोरोना वायरस के नियमों का उल्लंघन करने के मामले में गिरफ्तार किया गया था। 

जानकारी के मुताबिक क्लब में मारी गई रेड में पुलिस ने कुल 34 लोगों को गिरफ्तार किया था, जिसमें क्लब के 7 स्टाफ के सदस्य भी शामिल थे। यहां एक्टर ऋतिक रोशन की एक्स वाइफ सुजैन खान को को भी गिरफ्तार किया गया। जानकारी के मुताबिक मंगलवार सुबह करीब 2:30 बजे (2:30 am) पर सभी को अरेस्ट किया गया और उनपर कोविड-19 के मानदंडों का उल्लंघन करने के लिए मामला दर्ज किया गया था। मुंबई पुलिस ने बताया कि गुरु रंधावा समेत गिरफ्तार किए सभी 34 लोगों पर आईपीसी की धारा 188, 269 और 34 के तहत केस दर्ज किया गया। 

बता दें कि ड्रेग्नफ्लाई पब को तय समय से ज्यादा समय तक खुला रखने और कोविड-19 के मानदंडों का पालन नहीं करने के चलते यहां छापेमारी की थी और इसके बाद ही ये गिरफ्तारी की गई। 

मालूम हो कि सोमवार को महाराष्ट्र सरकार ने कोरोना वायरस को लेकर बढ़ रहे खतरे को देखते हुए एहतियात के तौर पर कई इलाकों में नाइट कर्फ्यू की घोषणा की थी। नए साल को देखते हुए महाराष्ट्र सरकार ने 22 दिसंबर से लेकर 5 जनवरी तक पब्लिक एक्टिविटी पर रोक लगाई है।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।