लाइव टीवी

Throwback: जब ऑनस्क्रीन बहू से था आलोक नाथ का अफेयर, ज्यादा समय नहीं टिक पाया था रिश्ता

Updated Dec 22, 2020 | 13:59 IST

फिल्म इंडस्ट्री में बाबूजी के नाम से मशहूर एक्टर आलोक नाथ का अफेयर अपनी ऑनस्क्रीन बहू नीना गुप्ता संग अफेयर था, लेकिन लंबे समय तक दोनों का रिश्ता नहीं चल सका।

Loading ...
Alok Nath
मुख्य बातें
  • जब ऑनस्क्रीन बहू नीना गुप्ता से था आलोक नाथ का अफेयर।
  • टीवी सीरियल बुनियाद में दोनों ने साथ किया था काम।
  • लंबे समय तक नहीं चल पाया था दोनों का रिश्ता।

बॉलीवुड एक्टर आलोक नाथ किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। उन्होंने साल 1982 में फिल्म गांधी से बॉलीवुड में कदम रखा था, फिल्म ने बेस्ट पिक्चर का एकेडमी अवॉर्ड जीता। फिल्म इंडस्ट्री में आलोक नाथ को बाबूजी के नाम से भी जाना जाता है क्योंकि उन्होंने अपने करियर में कई बार पिता का रोल निभाया है।

इन फिल्मों में किया काम

आलोक नाथ के फिल्मी करियर की बात करें तो उन्होंने कई फिल्मों में काम किया, जिनमें कई सुपरहिट फिल्में भी शामिल हैं। गांधी के बाद उन्होंने अमर ज्योति, सारांश, आज की आवाज, अपना जहां, फासले, कच्ची कली, मैंने प्यार किया, अग्निपथ, लाडला, साजन का घर, हम आपके हैं कौन, हम साथ साथ हैं, हथकड़ी और हम दोनों जैसी कई फिल्मों में काम किया। 

इस एक्ट्रेस से था अफेयर

वहीं टीवी की बात करें तो उन्होंने सीरियल बुनियाद में काम किया, जिसने उन्हें अलग पहचान दिलाई। इसके अलावा वो टीवी सीरियल रिश्ते, सपना बाबुल का... विदाई, यहां मैं घर- घर खेली और ये रिश्ता क्या कहलाता है में नजर आए। सीरियल बुनियाद में उनकी बहू का रोल निभाया था एक्ट्रेस नीना गुप्ता ने। शो में आलोक नाथ मास्टर हवेली राम के रोल में थे जबकि नीना उनकी बहू रज्जो के रोल में थीं। जहां शो में दोनों सास- बहू का रोल निभा रहे थे वहीं ऑफ स्क्रीन उनके लिंकअप की खबरें आ रही थीं। दोनों का नाम कुछ समय तक जुड़ा लेकिन यह रिश्ता लंबे समय तक नहीं चल सका और दोनों जल्द ही अलग हो गए। 

मीटू मूवमेंट में आया नाम

मालूम हो कि साल 2018 में टू मूवमेंट में आलोक नाथ का नाम भी सामने आया था। टीवी प्रोड्यूसर विंटा नंदा ने उनपर रेप का आरोप लगाया था, दोनों ने टीवी शो तारा में साथ काम किया था। हालांकि बाद में कुछ सेलेब्स ने आलोक नाथ का समर्थन किया था।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।