लाइव टीवी

कोरोना वायरस की चपेट में आए सिंगर कुमार सानू, परिवार से मिलने के लिए करना होगा इंतजार

Updated Oct 16, 2020 | 06:22 IST

बॉलीवुड के जाने माने सिंगर कुमार सानू को भी कोरोना हो गया है। कुमार जल्द ही लंबे समय बाद अपने परिवार के पास लॉस एंजेलिस जाने वाले थे लेकिन अब उन्हें थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा।

Loading ...
Kumar Sanu
मुख्य बातें
  • कोरोना वायरस की चपेट में आए सिंगर कुमार सानू
  • जन्मदिन मनाने परिवार के पास लॉस एंजेलिस जाने वाले थे सिंगर
  • अब परिवार से मिलने के लिए करना होगा और इंतजार

कोरोना वायरस के मामले देश में लगातार बढ़ते जा रहे हैं और अब बॉलीवुड के जाने माने सिंगर कुमार सानू भी इसकी चपेट में आ गए हैं।  जानकारी के मुताबिक एहतियात बरतते हुए बीएमसी ने उस फ्लोर को सील कर दिया है जिसपर कुमार सानू रहते हैं। कुमार सानू 14 अक्टूबर को अपने परिवार से मिलने के लिए लॉस एंजेलिस रवाना होने वाले थे, लेकिन अब इसके लिए उन्हें इंतजार करना होगा। 

कुछ समय पहले बॉम्बे टाइम्स से बात करते हुए बताया था कि वो करीब 9 महीने के लंबे गैप के बाद अब लॉस एंजेलिस में रह रहे अपने परिवार से मिलेंगे। और 20 अक्टूबर को पत्नी सलोनी व दोनों बेटियों के साथ अपना जन्मदिन मनाएंगे। लेकिन अब उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उनका वहां जाना कुछ समय के लिए टल गया है।

कुमार सानू की पत्नी का कहना है कि अब अगर वो ठीक महसूस करते हैं तो उनसे मिलने लॉस एंजेलिस 8 नवंबर को जाएंगे। उन्होंने बताया कि कुमार सानू लंबे समय से अपने परिवार से मिलने का इंतजार कर रहे थे। मालूम हो कि कुमार सानू ने पूरे लॉकडाउन के दौरान काम किया था। उन्होंने बताया था कि वो अब दिसंबर में अपनी पत्नी का बर्थडे सेलिब्रेट करने के बाद देश लौटेंगे।

मालूम हो कि इन दिनों कुमार सानू के बेटे जान कुमार सानू रिएलिटी शो बिग बॉस 14 में नजर आ रहे हैं। जान कुमार सानू, उनकी पहली पत्नी रीता भट्टाचार्य के बेटे हैं। कुमार सानू ने 80 के दशक में रीता भट्टाचार्य से शादी की थी लेकिन साल 1994 में तलाक हो गया था। शो में जान कुमार सानू ने हाल ही में यह बताया था कि उनके पेरेंट्स तब अलग हो गए थे, जब उनकी मम्मी छह महीने की प्रेग्नेंट थे, इसके बाद वह अपनी मम्मी के साथ ही रहे हैं। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।