लाइव टीवी

सूर्यवंशी, 83 से राधे तक, थिएटर खुलने के बाद जल्द रिलीज होंगी ये बड़ी फिल्में

Updated Feb 01, 2021 | 08:06 IST

साल 2021 कई बड़ी फिल्मों का गवाह बनने जा रहा है। भारत सरकार द्वारा थिएटर 100 फीसदी क्षमता से खुलने की इजाजत मिलने के बाद कई बड़ी फिल्में रिलीज के लिए तैयार है। जानिए इस साल कौन सी फिल्में होंगी रिलीज...

Loading ...
Films to release in 2021
मुख्य बातें
  • भारत सरकार ने सिनेमा हॉल को खोलने की इजाजत दे दी है।
  • साल भर से ठंडे बस्ते पर पड़ी फिल्में रिलीज के लिए तैयार हैं।
  • साल 2021 में अक्षय कुमार, सलमान खान और आमिर खान की फिल्में फैंस के बीच होगी।

मुंबई. सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने सिनेमा हॉल और थिएटर 100 फीसदी क्षमता के साथ खोलने की इजाजत दे दी है। इसी के साथ पिछले एक साल से रिलीज का इंतजार कर रही कई बड़ी फिल्में जल्द ही सिल्वर स्क्रीन पर होगी। इसमें अक्षय कुमार की सूर्यवंशी से लेकर सलमान खान की राधे तक शामिल है। 

अक्षय कुमार की फिल्म सूर्यवंशी का पिछले साल ट्रेलर रिलीज हो गया था। यही नहीं, फिल्म के प्रमोशन भी शुरू हो गए थे। हालंकि, लॉकडाउन के कारण फिल्म की रिलीज को टाल दिया गया था। 

रिपोर्ट्स के मुताबिक सूर्यवंशी दो अप्रैल को रिलीज हो सकती है। फिल्म वितरकों और प्रदर्शकों से भी चर्चा शुरू की जा चुकी है। इससे पहले खबरें आई थी कि सूर्यवंशी को लेकर अक्षय कुमार और रोहित शेट्टी के बीच अनबन है। 

राधे और सत्यमेव जयते
जॉन अब्राहम की फिल्म सत्यमेव जयते 2 इस साल ईद के मौके पर 12 मई को रिलीज होने वाली है। फिल्म में जॉन अब्राहम के अलावा दिव्या खोसला कुमार बतौर लीड एक्ट्रेस हैं।

ईद के मौके पर सलमान खान की फिल्म राधे भी रिलीज होगी। सलमान खान ने सोशल मीडिया पर इसकी घोषणा की थी कि वह फिल्म को थिएटर में ही रिलीज करने जा रहे हैं। 

83 और ब्रहास्त्र
रणवीर सिंह की फिल्म 83 का भी फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ये फिल्म अप्रैल 2020 में रिलीज होने वाली थी। हालांकि, अब ये इस साल रिलीज होगी। फिल्म में रणवीर सिंह कपिल देव के किरदार में हैं। 

रणबीर कपूर की फिल्म ब्रह्मास्त्र का भी फैंस पिछले दो साल से इंतजार कर रहे हैं। ये फिल्म दिसंबर 2020 में रिलीज होने वाली थी। फिल्म में रणबीर कपूर के अपोजिट आलिया भट्ट हैं। 

लाल सिंह चड्ढा और RRR
ठग्स ऑफ हिंदोस्तान के बाद से ही आमिर खान पिछले ढाई साल से सिल्वर स्क्रीन से दूर हैं। अब इस साल आमिर खान फिल्म लाल सिंह चड्ढा से पर्दे पर वापसी कर सकते हैं। फिल्म में उनके अपोजिट करीना कपूर हैं। 

बाहुबली के डायरेक्टर एस एस राजामौली की फिल्म RRR इस साल दशहरा के मौके पर रिलीज होने जा रही है। फिल्म में राम चरण, जूनियर एनटीआर और आलिया भट्ट लीड रोल में हैं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।