लाइव टीवी

[VIDEO] जान्हवी के बर्थडे पर बहन खुशी कपूर ने दिखाई बचपन की झलक, सोशल मीडिया पर छाईं श्रीदेवी की बेटियां

Updated Mar 06, 2021 | 18:52 IST

जान्हवी कपूर के जन्मदिन पर बहन खुशी कपूर ने जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए एक्ट्रेस के बचपन के एक अनदेखे वीडियो को शेयर किया है।

Loading ...
खुशी कपूर और जान्हवी कपूर
मुख्य बातें
  • खुशी कपूर ने शेयर किया बचपन का क्यूट मोमेंट
  • अनदेखे वीडियो में डांस करती नजर आईं नन्ही जान्हवी
  • सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो, जीता फैंस का दिल

मुंबई: जान्हवी कपूर और बहन ख़ुशी कपूर अक्सर अपने फैंस के लिए सोशल मीडिया टाइमलाइन पर नए नए वीडियो लेकर आते रहते हैं और दो बहनों के बीच क्यूट मोमेंट्स को अक्सर शेयर करते हैं। वह बी-टाउन में सबसे प्यारी बहनों की जोड़ी में से एक हैं और अक्सर दोनों को एक-दूसरे के साथ घूमते भी देखा जाता है। हाल ही में जान्हवी के जन्मदिन पर खुशी कपूर ने एक और दिलचस्प पोस्ट शेयर किया।

शनिवार को जान्हवी 24 साल की हो गईं, उनकी बहन ख़ुशी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपने बचपन के दिनों से जान्हवी के कुछ दुर्लभ डांस वीडियो के साथ दिल जीतने वालीं तस्वीरों का एक कोलाज शेयर किया।

तस्वीर में आप ख़ुशी और जान्हवी के तीन तरह पोज़ को एक साथ देख सकते हैं और क्यूट हरकतों के साथ आश्चर्यजनक आउटफिट्स वह सिबलिंग गोल देते नजर आ रहे हैं। जान्हवी का यह दुर्लभ बचपन का डांस वीडियो फैंस को भी खूब पसंद आ रहा है।

ख़ुशी ने तस्वीर और वीडियो को एक फिटिंग कैप्शन दिया। उन्होंने एक छोटा लेकिन दिल जीतने वाला नोट लिखा, 'मेरी सबकुछ को जन्मदिन मुबारक हो... मैं तुमसे हमेशा प्यार करती हूं।'

यहां देखें उनकी इंस्टाग्राम पोस्ट:

बता दें कि अभिनेत्री जान्हवी कपूर ने आज अपना जन्मदिन परिवार और दोस्तों के साथ अपना जन्मदिन मनाया और फैंस से सोशल मीडिया पर भी उन्हें खूब शुभकामनाएं मिलीं।

वर्कफ्रंट की बात करें तो बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाकर कदम जमाने के लिए लगातार मेहनत कर रहीं जान्हवी कपूर अगली बार कार्तिक आर्यन के साथ 'दोस्ताना 2' में दिखाई देंगी। वह राजकुमार की राव के साथ आने वाली कॉमेडी-हॉरर फिल्म 'रूही' में भी नजर आने वाली हैं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।