लाइव टीवी

Suniel Shetty Love Story: 29 साल पहले सुनील शेट्टी ने मुस्लिम लड़की से की थी शादी, 10 दिन तक चला था जश्न

Suniel Shetty with Wife Mana Shetty
Updated Dec 25, 2020 | 10:22 IST

बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी ने 25 दिसंबर 1991 को माना शेट्टी से शादी की थी। माना मुस्लिम परिवार से ताल्लुख रखती हैं। जानें कैसी है दोनों की लव स्टोरी।

Loading ...
Suniel Shetty with Wife Mana ShettySuniel Shetty with Wife Mana Shetty
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
Suniel Shetty with Wife Mana Shetty
मुख्य बातें
  • सुनील शेट्टी ने 29 साल पहले की थी माना शेट्टी से शादी।
  • माना को देखकर पहली नजर में ही उनपर फिदा हो गए थे सुनील शेट्टी।
  • शादी के लिए दोनों को 9 साल तक करना पड़ा था इंतजार।

बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी ने साल 1991 में माना शेट्टी से शादी की थी और दोनों की शादी को अब 29 साल बीत गए हैं। सुनील ने बॉलीवुड डेब्यू से पहले ही माना से शादी कर ली थी। दोनों की लव स्टोरी भी काफी दिलचस्प है। 

सुनील शेट्टी ने जब पहली बार माना को देखा तभी उनकी खूबसूरती पर फिदा हो गए। सुनील ने माना कोनेपियन सी रोड पर स्थित एक पेस्ट्री की दुकान पर देखा था, जहां वो अक्सर अपने दोस्तों से मिलने जाया करते थे। सुनील माना से जान पहचान करना चाहते थे और इसीलिए उन्होंने उनकी बहन से बात की। 

दिल की बात का इजहार

कुछ मुलाकातों के बाद सुनील शेट्टी को यह एहसास हुआ कि उन्हें माना को अपने दिल की बात बतानी चाहिए और इसीलिए उन्होंने अपने एक कॉमन दोस्त को पार्टी अरेंज करने को कहा। पार्टी के बाद सुनील माना को बाइक राइड पर लेकर गए जहां दोनों को अपने प्यार का एहसास हो गया। 

अलग धर्मों से रखते हैं संबंध

माना का जन्म पंजाबी- मुस्लिम परिवार में हुआ था और उनके माता पिता ने उनका नाम मोनीशा कादरी रखा था। तो वहीं सुनील शेट्टी कर्नाटक के टुलु बोलने वाले परिवार से आते हैं। दोनों के परिवार को यह डर था कि अलग कल्चर होने के चलते उनकी शादी लंबे समय तक नहीं चल पाएगी। दोनों को अपने परिवार को मनाने में 9 साल लग गए और उन्होंने 25 दिसंबर 1991 को शादी कर ली। माना ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उनकी शादी बहुत मजेदार थी और 10 दिन तक इसके फंक्शन चले थे। 

मालूम हो कि जब दोनों की शादी हुई तब तक सुनील शेट्टी ने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत नहीं की थी। शादी के बाद सुनील शेट्टी ने साल 1992 में 'बलवान' फिल्म से एंट्री की थी। तब से आज तक सुनील शेट्टी ने फैम‍िली मैन की अपनी इमेज को बनाए रखा है। दोनों के दो बच्चे हैं बेटी अथिया शेट्टी और बेटा अहान शेट्टी।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।