लाइव टीवी

सासू मां के लिए 39 घंटे सफर कर लॉस एंजिलिस पहुंची थीं Sunny Leone, अब बच्चों और पति संग जल्द लौट रहीं भारत

Updated Jun 13, 2020 | 07:20 IST

Sunny Leone Family Return India Plan: सनी लियोनी जल्द ही इंडिया वापस लौट सकती हैं। सनी ने खुद अपने हालिया इंटरव्यू में तीनों बच्चों और पति संग कब तक वापसी होगी इस प्लान पर बात की है...

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
सनी लियोनी।
मुख्य बातें
  • सनी लियोनी अपनी फैमिली के साथ फिलहाल लॉस एंजिलिस वाले घर में रह रही हैं।
  • अब खबर है कि सनी लियोनी जल्द ही इंडिया वापस लौट सकती हैं।
  • सनी ने खुद अपने हालिया इंटरव्यू में इंडिया लौटने की बात कही है। 

कोरोना वायरस महामारी और लॉकडाउन के बीच सनी लियोनी कुछ टाइम पहले ही मुंबई छोड़कर लॉस एंजिलिस चली गई थीं। पति डेनियल वेबर, बेटी निशा कौर वेबर, ट्विन्स नोह-असहर के साथ सनी अपने लॉस एंजिलिस वाले घर में रह रही हैं। सनी लियोनी ने ये फैसला भारत में तेजी से पैर पसार रही कोरोना वायरस महामारी की वजह से लिया था। अब खबर है कि सनी लियोनी जल्द ही इंडिया वापस लौट सकती हैं। सनी ने खुद अपने हालिया इंटरव्यू में इंडिया लौटने पर बात की है। 
सनी लियोनी अपने तीनों बच्चों और पति डेनियल वेबर के साथ भारत लौटने की प्लानिंग में हैं। हालांकि वो ऐसा तभी करेंगी जब भारत में कोविड-19 की स्थिति थोड़ी संभल जाएगी। सनी लियोनी ने अपने इंटरव्यू में कहा कि हम लॉस एंजिसिल में फैमिली टाइम बिता रहे हैं। यहां बच्चों के खेलने के लिए भी काफी जगह है और वो सुरक्षित हैं। हम अगस्त के शरुआत तक यहीं है और इसके बाद मुंबई आ सकते हैं। 

ससुराल के लिए लॉस एंजिलिस गईं सनी लियोनी
सनी लियोनी वैसे मुंबई छोड़कर जाते वक्त खुश नहीं थीं। सनी ने बताया कि सच कहूं तो मुंबई छोड़कर आना मेरे लिए दुखद था। यकीन मानिए मैं उस शहर को नहीं छोड़ना चाहती थी। इसीलिए हमें यहां आने से पहले काफी लंबी बातचीत करनी पड़ी। हालांकि हमारे लिए ये जरूरी था कि हम डेनियन की मां और परिवार (सनी की सास, ससुराल वाले) के साथ रहें। जैसा कि इस वक्त सभी अपने करीबी लोगों के साथ रह रहे हैं। 

39 घंटे सफर करके लॉस एंजिलिस पहुंची थीं सनी
सनी लियोनी ने आगे कहा जैसा कि मैं मुंबई किसी भी कीमत पर छोड़ना नहीं चाहती थी। अब तो इंटरनेशनल फ्लाइट जब सही से शुरू होंगी तभी इंडिया वापसी हो सकेगी। हम आना चाहते हैं जैसे ही अगली फ्लाइट इंडिया के लिए होगी हम वापस आ जाएंगे। हम 39 घंटे का थका देने वाला सफर तय करके यहां पहुंचे थे। हालांकि अच्छी बात ये थी कि फ्लाइट की टाइमिंग बच्चों की नींद के शेड्यूल के हिसाब से रही थी। 

आपको बता दें, सनी लियोनी लॉस एंजिलिस पहुंचने के बाद लगातार सोशल मीडिया पर अपने फैन्स को अपडेट दे रही हैं। लेटेस्ट फोटोज से लेकर सनी लियोनी अपने पति डेनियल से साथ बनाए फनी वीडियोज भी शेयर करती हैं। कपल के वीडियोज फैन्स को खूब पसंद आते हैं।  

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।