लाइव टीवी

राहुल गांधी ने स्कूल में एक हाथ से किया पुश अप, स्वरा भास्कर बोलीं-'यह बहुत ही कमाल का बंदा है'

Updated Mar 02, 2021 | 16:33 IST

Swara Bhasker on Rahul Gandhi Video: राहुल गांधी विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान तमिलनाडु के एक स्कूल पहुंचे थे। उन्होंने स्टूडेंट्स के सामने एक हाथ से पुश अप किया। स्वरा ने ये वीडियो शेयर किया है।

Loading ...
Swara Bhasker, Rahul Gandhi
मुख्य बातें
  • स्वरा भास्कर सोशल मीडिया पर सबसे एक्टिव सेलेब में से एक हैं।
  • स्वरा ने राहुल गांधी के पुश अप वीडियो को शेयर किया है।
  • स्वरा भास्कर ने राहुल गांधी की तारीफ की है।

मुंबई. स्वरा भास्कर उन एक्ट्रेस में से हैं, जो मोदी सरकार की सबसी बड़ी आलोचक हैं। हालांकि, स्वरा भास्कर राहुल गांधी की बड़ी फैन हैं। एक्ट्रेस ने राहुल गांधी के पुश अप वीडियो पर कमेंट किया है। 

राहुल गांधी विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान तमिलनाडु के एक स्कूल पहुंचे थे। यहां पर उन्होंने स्टूडेंट्स के सामने पुशअप्स किए हैं। एक वीडियो में राहुल गांधी एक हाथ से पुश अप करते दिख रहे हैं।

राहुल गांधी  के इस वीडियो को न्यूज एजेंसी एएनआई ने शेयर किया है। राहुल गांधी के इस वीडियो को ट्वीट कर स्वरा भास्कर ने लिखा है, 'यह बहुत ही कमाल का बंदा है।'

सोशल मीडिया पर हुईं ट्रोल 
स्वरा भास्कर के कमेंट के इस कमेंट के बाद सोशल मीडिया पर  उन्हें ट्रोल किया जा रहा है। एक यूजर ने लिखा, 'शादी कर लो उनसे,वो भी मंदबुद्धि ओर तुम भी माशाअल्लाह क्या जोड़ी बनेगी।'

एक यूजर ने स्वरा भास्कर के लिए अपने ट्वीट में लिखा, 'बेरोजगार एक्ट्रेस।' आपको बता दें कि राहुल गांधी ने सेंट जोसेफ मैट्रिकुलेशन हायर सेकेंडरी स्कूल में बच्चों के साथ डांस भी किया।

 

इस फिल्म में आएंगी नजर 
वर्कफ्रंट की बात करें तो स्वरा भास्कर आखिरी बार फिल्म भाग बिन्नी भाग में नजर आई थी। ये फिल्म नेटफ्लिक्स में रिलीज हुई थीं। स्वरा अब फिल्म जहां चार यार में नजर आएंगी। 

जहां चार यार में स्वरा भास्कर के अलावा शिखा तल्सानिया, मेहर विज और पूजा चोपड़ा नजर आएंगी। ये ऐसे चार दोस्तों की कहानी हैं, जिनकी जिंदगी नीरस चल रही थी। हालांकि, गोवा ट्रिप पर जाते ही उनकी लाइफ में बड़ा ट्विस्ट आता है।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।