लाइव टीवी

Taapsee Pannu Grandmother Death: तापसी पन्नू की बिजी का हुआ निधन, लिखा- 'आप एक खालीपन छोकर चली गईं'

Updated May 30, 2020 | 17:45 IST

Tapsee Pannu Grandmother Passes Away: बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू की बिजी का निधन हो गया है। तापसी ने सोशल मीडिया पर अपनी बिजी को याद करते हुए इमोशनल पोस्ट लिखा है।

Loading ...
Taapsee Pannu
मुख्य बातें
  • तापसी पन्नू की बिजी का निधन हो गया है।
  • तापसी ने बिजी की याद में सोशल मीडिया पर एक इमोशनल पोस्ट लिखा है।
  • तापसी पन्नू लॉकडाउन के कारण मुंबई में हैं।

मुंबई. साल 2020 बॉलीवुड के बाद एक के बाद एक बुरी खबर लेकर आ रहा है। बेजान दारूवाला, योगेश गौर के बाद अब तापसी पन्नू की बिजी का निधन हो गया है। तापसी ने सोशल मीडिया पर अपने फैंस के साथ ये बुरी खबर शेयर की है। 

तापसी पन्नू ने सोशल मीडिया पर गुरुद्वारा की फोटो शेयर की है। फोटो के साथ लिखा- हमारी परिवार की आखिरी पीढ़ी आज चली गई हैं। हमारे अंदर एक खालीपन को छोड़कर। आप हमेशा हमारे दिलों में रहेंगी। बिजी। 

तापसी पन्नू की फोटो में फैंस और सेलेब्स उनकी बिजी को श्रद्धांजलि दे रहे हैं। हालांकि, तापसी ने अपनी बिजी के निधन का कारण नहीं बताया है। तापसी फिलहाल मुंबई में अपनी बहन के साथ रह रहीं हैं।

लॉकडाउन पर कही थी ये बात
तापसी ने लॉकडाउन के लिए कहा था- 'ये समस्या की घड़ी है, मैं ऐसे बहुत से लोगों को जानती हूं, जो इस मुश्किल की घड़ी में लोगों की मदद कर रहे हैं। उनमें से कुछ ऐसे हैं जो इसे पब्लिकली दिखाते हैं और कुछ नहीं भी दिखाते हैं।'

बकौल तापसी- 'ये उनकी मर्जी है लेकिन वो लगातार लोगों की मदद में जुटे हुए हैं।' तापसी पन्नू ने इस लॉकडाउन में खुद के लिए एक टाइम टेबल तैयार किया है जिसे वो फॉलो करके अपने आप को व्यस्त रखती हैं। 

इन फिल्मों में आएंगी नजर 
वर्कफ्रंट की बात करें तो तापसी पन्नू आखिरी बार अनुभव सिन्हा की फिल्म थप्पड़ में नजर आईं थीं। फिल्म को क्रिटिक्स ने काफी पसंद किया था। वहीं, साल 2019 में वह मिशन मंगल, सांड की आंख और बदला में नजर आईं थीं।

 

तापसी पन्नू अब क्राइम थ्रिलर हसीन दिलरूबा में काम कर रही हैं। इस फिल्म में तापसी पन्नू के अपोजिट विक्रांत मैसी हैं। वहीं, तापसी इंडियन महिला क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान मिताली राज की बायोपिक में भी नजर आने वाली हैं। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।