लाइव टीवी

[Photos] होली पर छोटे नवाब तैमूर अली खान ने की पूल पार्टी, बहन इनाया पर जमकर मारी पिचकारी

Updated Mar 29, 2021 | 19:12 IST

Taimur Ali Khan Holi: होली के मौके पर छोटे नवाब तैमूर अली खान ने पूल पार्टी की है। इस पूल पार्टी में तैमूर ने अपनी बहन इनाया पर जमकर पिचकारी मारी। देखिए तैमूर की होली की फोटोज...

Loading ...
Taimur Ali Khan
मुख्य बातें
  • स्टारकिड्स ने भी इस साल जमकर होली खेली।
  • होली पर छोटे नवाब तैमूर अली खान और इनाया की फोटो सामने आई है।
  • तैमूर और इनाया ने इस बार एक दूसरे पर खूब पिचकारी मारी।

मुंबई. होली पर स्टार ही नहीं बल्कि स्टारकिड्स ने भी जमकर रंग खेला। सबसे पॉपुलर स्टारकिड तैमूर अली खान की होली की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। करीना कपूर ने तैमूर की फोटो शेयर की है। 

होली के मौके पर छोटे नवाब तैमूर अली खान ने पूल पार्टी की है। करीना द्वारा शेयर की गई फोटो में तैमूर लाल रंग से सराबोर नजर आ रहे हैं। उनके पूरे चेहरे पर लाल रंग लगा हुआ है।

फोटो में तैमूर कूल एक्सप्रेशन देते हुए नजर आ रहे हैं। उन्होंने व्हाइट कलर का कुर्ता पहना है। फोटो के साथ करीना कपूर ने लिखा- सभी लोग सुरक्षित रहें। मेरी (तैमूर) तरफ से सभी को होली की शुभकामनाएं। 

सोहा ने शेयर की इनाया की फोटो
तैमूर की बुआ सोहा अली खान ने भी सोशल मीडिया पर बेटी इनाया की फोटो शेयर की है। सोहा ने इस फोटो का जीआईएफ बनाया है। पहली फोटो  में इनाया पर कोई पिचकारी  मार रहा है। 

सोहा अली खान द्वारा शेयर की गई दूसरी फोटो में मां और बेटी एक दूसरे के चेहरे पर गुलाल लगाते हुए नजर आ रहे हैं। सोहा ने कैप्शन में लिखा मेरा अभी तक का सबसे पसंदीदा त्योहार।

करीना ने शेयर किया था वीडियो 
करीना कपूर ने भी सोशल मीडिया पर अपनी और अक्षय कुमार की फिल्म के होली का छोटी सा सीन शेयर किया। वहीं, अक्षय कुमार ने फैंस से अपील की है कि घर पर रहकर ही होली सेलिब्रेट करें।

आपको बता दें करीना कपूर ने 21 फरवरी को दूसरे बेटे को जन्म दिया था। बेटे के जन्म के एक महीने बाद सैफ अली खान की बहन ने अपनी इंस्टा स्टोरी में एक फोटो शेयर की थी।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।