लाइव टीवी

Holi 2021: कोरोना ने बॉलीवुड की होली के रंग में डाला भंग, फातिमा सना शेख समेत ये सेलब्स हुए संक्रमित

Fatima Sana Shaikh
Updated Mar 29, 2021 | 17:46 IST

Holi 2021 Corona: होली के त्योहार पर कोरोना का साया है। बी टाउन के कई सेलेब्स कोरोना की दूसरी लहर के चपेट में आ गए हैं। इसमें ताजा नाम दंगल गर्ल फातिमा सना शेख है। जानिए कौन सेलेब्स हैं कोरोना के चपेट में...

Loading ...
Fatima Sana ShaikhFatima Sana Shaikh
Fatima Sana Shaikh, Aamir Khan, Kartik Aryan
मुख्य बातें
  • साल 2021 की होली कोरोना के साये में हुई है।
  • कोरोना के चपेट में बॉलीवुड के कई सेलेब्स हैं।
  • होली के मौके पर फातिमा सना शेख भी कोरोना से संक्रमित हो गई हैं।

मुंबई. बॉलीवुड में होली का त्योहार जमकर मनाया जा रहा है। हालांकि, कोरोना ने इस साल रंग में भंग जरूर डाल दिया है। पिछले कुछ हफ्तों में कई सेलेब्स इस महामारी के चपेट में आ गए हैं। इनमें आमिर खान, मनोज बाजपेयी, फातिमा सना शेख से लेकर कार्तिक आर्यन तक शामिल है। 

फातिमा सना शेख ने होली के मौके पर बताया कि वह कोरोना पॉजीटिव हैं। फातिमा सना शेख ने इंस्टा स्टोरी पर लिखा, 'मेरा कोविड 19 रिपोर्ट पॉजीटिव आई है। मैं अभी सभी सावधानी बरती रही हूं। मैंने खुद को क्वारंटाइन किया है।'

फातिमा सना शेख के गुरु और दंगल, ठग्स ऑफ हिंदुस्तान में उनके को स्टार आमिर खान भी कोरोना से संक्रमित हो गए हैं। आमिर खान ने फिलहाल खुद को घर पर ही क्वारंटाइन किया हुआ है।  

Image

परेश रावल और कार्तिक आर्यन
कार्तिक आर्यन भी कोरोना से संक्रमित हो गए हैं। शूटिंग शुरू होने के बाद भी कार्तिक आर्यन ने सबसे आखिर में काम शुरू किया। लॉकडाउन के दौरान भी उन्होंने नियमों का पालन किया। एक्टर फिलहाल क्वारंटाइन हैं। 

एक्टर और सांसद परेश रावल कोरोना से संक्रमित हो गए हैं। परेश रावल ने बीते दिनों कोरोना की वैक्सीन का पहला डोज लगवाया था। इसके बाद भी वह कोरोना की चपेट में आ गए हैं।

मनोज बाजपेयी और विक्रांत मैसी
मनोज बाजपेयी इस साल कोरोना  से जंग लड़ रहे हैं। मनोज बाजपेयी  को हाल ही में तीसरी बार नेशनल अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। मनोज फिलहाल क्वारंटाइन हैं। ऐसे में वह त्योहार नहीं मना पाएंगे। 

विक्रांत मैसी इस लिस्ट में शामिल होने वाले नए एक्टर हैं। विक्रांत मैसी ने इंस्टाग्राम पर अपने फैंस को बताया कि  वह कोविड पॉजीटिव  हैं। विक्रांत ने खुद को क्वारंटाइन किया है।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।