लाइव टीवी

सोनाक्षी सिन्हा ने अफेयर पर कहा था- 'मेरे टाइप के नहीं हैं रणवीर सिंह, मुझे घरवालों को देना पड़ता है जवाब'

Updated Jun 02, 2021 | 17:15 IST

Sonakshi Sinha Affair:सोनाक्षी सिन्हा का आज बर्थडे है। सोनाक्षी का नाम एक वक्त रणवीर सिंह के साथा जुड़ा था। इस पर उन्होंने कहा था कि रणवीर सिंह मेरे टाइप के नहीं हैं।

Loading ...
Sonakshi Sinha, Ranveer Singh
मुख्य बातें
  • सोनाक्षी सिन्हा आज (2 जून) को अपना बर्थडे मना रही हैं।
  • रणवीर सिंह और सोनाक्षी सिन्हा ने फिल्म लुटेरा में साथ काम किया था।
  • सोनाक्षी सिन्हा ने अफेयर पर कहा था- 'रणवीर मेरे टाइप के नहीं है।

मुंबई. सोनाक्षी सिन्हा आज (2 जून) को अपना बर्थडे मना रही हैं। साल 2010 में सलमान खान की फिल्म दबंग से डेब्यू करने वालीं एक्ट्रेस अपनी पर्सनल लाइफ  को बेहद प्राइवेट रखती हैं। सोनाक्षी का नाम एक वक्त रणवीर सिंह से जुड़ा था। हालांकि, सोनाक्षी सिन्हा ने कहा था कि रणवीर मेरे टाइप के नहीं हैं। 

रणवीर सिंह और सोनाक्षी सिन्हा ने फिल्म लुटेरा में साथ काम किया था। उस वक्त रणवीर सिंह अनुष्का शर्मा के साथ रिलेशनशिप में थे। लेकिन, फिल्म के सेट पर दोनों के बीच नजदीकियां लगातार बढ़ने लगी। 

साल 2012 में एक इंटरव्यू में सोनाक्षी सिन्हा ने अफेयर पर कहा था- 'रणवीर मेरे टाइप के नहीं है। हम दोनों के बारे में ऐसी खबरें मुझे परेशान करती हैं। क्योंकि मुझे अपने परिवार को जवाब देना पड़ता है। मुझे नहीं आता कि पर्दे पर हमारी केमेस्ट्री का लोग गलत मतलब क्यों निकालते हैं।'

रणवीर सिंह ने दी थी सफाई
सोनाक्षी से अफेयर के बाद पहली बार रणवीर सिंह ने सफाई दी थी। दरअसल सोनाक्षी सिन्हा के पिता शत्रुघ्न सिन्हा दोनों के अफेयर से काफी नाराज थे। रणवीर ने कहा- 'सोनाक्षी के साथ मेरा रिश्ता प्रोफेशनल है। हम सिर्फ शूटिंग के समय ही मिलते हैं।'

रणवीर सिंह आगे कहते हैं- 'सोनाक्षी उनकी बेटी हैं और मैं समझ सकता हूं कि वो नाराज क्यों हुए होंगे। मेरे हिसाब से सोनाक्षी बेहद खूबसूरत है। मुझे बुरा लगता है कि जब लोग उनके टैलेंट की तारीफ के बजाए उनके वजन पर निशाना साधते हैं।'

कॉफी विद करण में कही ये बात 
सोनाक्षी ने कॉफी विद करण के रैपिड फायर राउंड में अनुष्का और रणवीर के अफेयर पर बात की थी। करण ने पूछा था अनुष्का के पास ऐसी क्या चीज है जो आपके पास नहीं है। इस पर सोनाक्षी ने रणवीर सिंह का नाम लिया था। 

कॉफी विद करण में ही अनुष्का शर्मा और रणवीर सिंह बतौर गेस्ट शामिल हुए थे। इस दौरान करण जौहर ने सोनाक्षी के इस जवाब के बारे में अनुष्का और रणवीर को बताया। अनुष्का ने कहा- 'मेरे पास रणवीर नहीं है। सोनाक्षी आप रणवीर को ले सकती हैं।' 
 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।