लाइव टीवी

Top Bollywood News: विक्रांत मेसी की मुंबईकर को मिली रिलीज डेट तो जब्त हुई सोनू सूद की कार

Updated Feb 20, 2022 | 22:50 IST

Top Bollywood News Today, 20 February 2022: बॉलीवुड इंडस्ट्री से आज कई बड़ी खबरें सामने आईं जिन्होंने दर्शकों को अपनी ओर आकर्षित कर लिया। विक्रांत मेसी, मलाइका अरोड़ा, सोनू सूद और फरहान अख्तर समेत आज कई बॉलीवुड सितारे सुर्खियों में रहे।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
बॉलीवुड जगत की खबरें
मुख्य बातें
  • सामने आई विक्रांत मेसी की मुंबईकर की रिलीज डेट।
  • जमकर वायरल हुईं मलाइका अरोड़ा की बिकिनी फोटोज। 
  • मोगा पुलिस ने जब्त की बाॅलीवुड एक्टर सोनू सूद की कार। 

Trending Bollywood News Today, 20 February 2022: रोजाना की तरह आज भी बॉलीवुड इंडस्ट्री से कई बड़ी खबरें सामने आईं हैं।‌ आए दिन बॉलीवुड सितारे कोई ना कोई हलचल जरूर मचाते हैं जिसकी वजह से वह लाइमलाइट में आ जाते हैं। आज भी बॉलीवुड इंडस्ट्री में बहुत सारी एक्टिविटीज हुईं जो सुर्खियों में छा गईं। मलाइका अरोड़ा, विक्रांत मेसी, सोनू सूद, फरहान अख्तर, ऋतिक रोशन और शिवानी दांडेकर समेत आज कई बॉलीवुड सितारे सुर्खियों में रहे। अगर आपने आज की अहम बॉलीवुड न्यूज को मिस कर दिया है तो आप यहां टॉप बॉलीवुड न्यूज देख सकते हैं। यहां देखें बॉलीवुड जगह से सामने आई आज की बड़ी खबरों का रैप। 

सोशल मीडिया पर छाईं मलाइका अरोड़ा की बिकिनी पिक्चर्स

सोशल मीडिया पर आज मलाइका अरोड़ा की बिकिनी पिक्चर्स जमकर वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि मलाइका अरोड़ा कलरफुल बिकिनी में अपनी हाॅट बाॅडी फ्लॉन्ट कर रही हैं। जैसे ही मलाइका अरोड़ा की यह तस्वीरें सामने आईं वैसे ही लोग इन तस्वीरों को देखकर एक्ट्रेस के कायल हो गए। लोग कमेंट सेक्शन में जमकर मलाइका अरोड़ा की तारीफ कर रहे हैं।

Also Read: Badhaai Do Box Office Collection: बधाई दो की सफलता से गदगद राजकुमार-भूमि, जानें अब तक कितनी हुई कमाई

फरहान अख्तर की शादी में ऋतिक रोशन ने मचाया धमाल 

बॉलीवुड के लव बर्ड्स फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर अब पति-पत्नी बन गए हैं। इन दोनों की इंटिमेट वेडिंग के दौरान ऋतिक रोशन अपने माता-पिता के साथ पहुंचे थे। अपने बचपन के दोस्त की शादी में ऋतिक रोशन जमकर नाचे। ऋतिक रोशन और फरहान अख्तर के डांस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है जिसमें यह दोनों जिंदगी ना मिलेगी दोबारा फिल्म के पॉपुलर गाने सेनोरिटा पर डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि डांस के बीच में ऋतिक रोशन इस गाने का हुक स्टेप भूल गए लेकिन बाद में फरहान अख्तर ने उन्हें याद दिलाया। 

Also Read: Kangana Ranaut ने आलिया और गंगूबाई काठियावाड़ी पर साधा निशाना, बोलीं- 'पापा की परी' होगी फ्लॉप

पंजाब पुलिस ने जब्त की सोनू सूद की 

बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद की कार आज मोगा पुलिस ने जब्त कर ली। पंजाब में आज कुल 117 सीटों पर सुबह 8:00 बजे से मतदान हो गया था। खबरों के अनुसार, इसी बीच सोनू सूद अलग-अलग पोलिंग बूथ पर जा रहे थे। शिरोमणि अकाली दल के शिकायत दर्ज करवाने के बाद चुनाव पर्यवेक्षक ने उन्हें बूथ पर जाने से रोक दिया और पंजाब पुलिस ने उनकी कार को जब्त कर लिया। मोगा जिले के पीआरओ प्रभदीप सिंह ने यह जानकारी दी कि सोनू सूद को वोटिंग खत्म हो जाने तक घर से बाहर ना निकलने का आदेश दिया गया है। आपको बता दें सोनू सूद की बहन मालविका सूद मोगा जिले से ही चुनाव लड़ रहे हैं। 

Also Read: 'लीक' हो गईं बिकिनी में शॉवर लेते हुए मलाइका अरोड़ा की फोटोज!, हॉट अंदाज देख फैंस के उड़े होश

ताजमहल विजिट करने गए रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी

बॉलीवुड अदाकारा रकुल प्रीत सिंह और प्रोड्यूसर-एक्टर जैकी भगनानी को आज ताजमहल के पास स्पाॅट किया गया। ‌ यह दोनों लव बर्ड्स ताजमहल घूमने आए थे। खबरों के अनुसार रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी बॉलीवुड डायरेक्टर लव रंजन की शादी अटेंड करने आए हैं। इसी दौरान में ताजमहल विजिट करने गए थे। 

इस दिन रिलीज होगी विक्रांत मेसी की मुंबईकर

पिंकविला की एक खबर के अनुसार विक्रांत मेसी की फिल्म मुंबईकर इस वर्ष मई के महीने में रिलीज की जाएगी। खबरों के अनुसार फिलहाल तो इस फिल्म को सिनेमाघरों में रिलीज करने की बात की जा रही है लेकिन ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी इस फिल्म को रिलीज करने का निर्णय लिया जा सकता है। इसको लेकर फिल्म‌ मेकर्स जल्द ही अनाउंसमेंट करेंगे। विक्रांत मेसी के साथ इस फिल्म में विजय सेतुपति भी नजर आएंगे।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।