लाइव टीवी

Top Bollywood News: कोरोना की चपेट में आईं लारा दत्ता तो सोनाक्षी सिन्हा पर मानहानि का केस हुआ दर्ज 

Updated Mar 25, 2022 | 23:33 IST

Top Bollywood News, 25 March 2022: आज बॉलीवुड इंडस्ट्री से कई ऐसी खबरें सामने आईं जिन्हें सुनने के बाद फैंस को तगड़ा झटका लगा है। यहां जानें कौन सी खबरें आज दर्शकों के बीच छा गईं।

Loading ...
Top Bollywood News Today 25 March 2022
मुख्य बातें
  • बॉलीवुड अभिनेत्री लारा दत्ता को हुआ कोरोना।
  • सोनाक्षी सिन्हा के खिलाफ दर्ज हुआ केस।
  • मध्यप्रदेश में बनेगा कश्मीरी पंडित नरसंहार संग्रहालय।

Trending Bollywood News, 25 March 2022: रोजाना की तरह आज भी बॉलीवुड जगत से ऐसी कई बड़ी खबरें सामने आईं जो लोगों के लिए चर्चा का विषय बन गईं। अगर काम में व्यस्त हो कर आपने बॉलीवुड जगत के सामने आई बड़ी खबरों पर अपनी नजर नहीं बनाई है तो आप एक ही लेख में अहम बॉलीवुड न्यूज पढ़ सकते हैं। आपको बता दें आज बॉलीवुड जगत से ऐसी कई खबरें सामने आई जिसे सुनने के बाद दर्शकों को तगड़ा झटका लगा। एक तरफ जहां बॉलीवुड अभिनेत्री लारा दत्ता कोरोनावायरस की चपेट में आ गई हैं तो वहीं शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी और जानी-मानी अदाकारा सोनाक्षी सिन्हा के खिलाफ केस दर्ज हुआ है। इसके अलावा आज एक और प्रेरणादायक खबर सामने आई है जिसने कई भारतीय महिलाओं को एक नई उम्मीद दी है। यहां देखें बॉलीवुड जगत से सामने आईं आज की बड़ी खबरें।

लारा दत्ता को हुआ कोरोना

ई टाइम्स के अनुसार, मिस यूनिवर्स 2000 लारा दत्ता कोरोनावायरस की चपेट में आ गई हैं। हाल ही में यह खबर आई है कि लारा दत्ता कोरोना पॉजिटिव हो गई हैं और उनके मुंबई के बांद्रा वाले घर को बीएमसी ने सील कर दिया है। जैसे ही लारा दत्ता के कोरोना पॉजिटिव होने की खबर सामने आई वैसे ही उनके फैंस उनके बेहतर स्वास्थ्य के लिए कामना करने लगे। बीएमसी ने उनके घर को सील करके उसे माइक्रो कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया है। खबरों के अनुसार उनके घर को शुक्रवार यानी कल सील किया गया था। 

सोनाक्षी सिन्हा के खिलाफ दर्ज हुआ मानहानि का केस

बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा एक बयान की वजह से मुश्किल में पड़ गई हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि सोनाक्षी सिन्हा ने उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में इवेंट मैनेजर के खिलाफ एक बयान दिया था जिसकी वजह से उनके खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर हो गया है। 4 अप्रैल को सुनवाई की तारीख तय की गई है। खबरों के अनुसार मुकदमे की सुनवाई अब एसीजेएम-5 कोर्ट में होने वाली है। 

दसवीं फिल्म का पहला गाना हुआ रिलीज

अभिषेक बच्चन और यामी गौतम की फिल्म दसवीं का पहला गाना मचा मचा रे रिलीज हो गया है। इस गाने में देखा जा सकता है अभिषेक बच्चन एकदम दबंग अंदाज में नजर आ रहे हैं और बेहतरीन डांस कर रहे हैं। मीका सिंह और दिव्या कुमार द्वारा गाए हुए गाने को दर्शकों का ढेर सारा प्यार मिल रहा है। 

मध्यप्रदेश में बनेगा कश्मीरी पंडित नरसंहार संग्रहालय

11 मार्च 2022 को विवेक अग्निहोत्री की फिल्म द कश्मीर फाइल्स रिलीज हुई थी जिसमें 90 के दशक में कश्मीर में हुए कश्मीरी पंडितों और हिंदुओं के नरसंहार की कहानी को दिखाया गया था। अब हाल ही में खबर आई है कि मध्यप्रदेश सरकार कश्मीरी पंडित नरसंहार संग्रहालय बनाने जा रही है। इस संग्रहालय के माध्यम से लोग यह जान पाएंगे कि कैसे कश्मीरी पंडितों ने आतंकी हमले का सामना किया था और उन्हें किस तरह की कठिनाइयों से गुजरना पड़ा था। विवेक अग्निहोत्री के प्रस्ताव पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की मुहर लग गई है।

42 की उम्र में श्वेता ढ़ाडा ने जीता मिसेज इंडिया यूनिवर्स का खिताब 

जयपुर में हाल ही में मिसेज इंडिया यूनिवर्स 2022 काॅम्पिटिशन आयोजित हुआ था जिसकी विनर 42 साल की श्वेता ढ़ाडा बनीं। श्वेता ढ़ाडा ने आज तक से बात करते हुए अपने पर्सनल जिंदगी के बारे में बहुत कुछ साझा किया है। उनके पति भारतीय सेना में अधिकारी हैं। उन्हें हमेशा से फैशन के फील्ड में कुछ करना था। 42 साल की उम्र में श्वेता ने शादी के तकरीबन 22 साल बाद अपना सपना पूरा किया है। वह दो बच्चों की मां भी हैं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।