लाइव टीवी

Upcoming Movie Releases 2022: गुजलार होंगे सिनेमाघर, देखें 2022 में रिलीज होने वाली फिल्मों की लिस्ट

Updated Feb 16, 2022 | 13:56 IST

बीते साल से लटकी चली आ रही कई फिल्मों की रिलीज डेट सामने आ चुकी है और अपकमिंग फिल्मों के रिलीज डेट कैलेंडर पर नजर डालें तो अब नॉन स्टॉप एंटरटेनमेंट की पूरी तैयारी हो गई है।

Loading ...
Upcoming Movie Releases 2022
मुख्य बातें
  • कोरोना के केस कम होने पर राज्य सरकारों ने भी नियमों में छूट देना शुरू कर दिया है।
  • कई राज्यों में सिनेमाघारों को खोलने की अनुमति भी दे दी गई है।
  • अब फिल्म मेकर्स रिलीज की राह देख रही फिल्मों के लिए डेट्स तलाश रहे हैं।

Upcoming Movie Releases 2022: कोरोना वायरस की तीसरी लहर का प्रकोप कम हो गया है। भारत में पिछले 24 घंटों में COVID19 के 30,615 नए मामले आए, 82,988 रिकवरी हुईं। कोरोना के केस कम होने पर राज्य सरकारों ने भी नियमों में छूट देना शुरू कर दिया है। कई राज्यों में सिनेमाघारों को खोलने की अनुमति भी दे दी गई है। ऐसे में फिल्मों की रिलीज का कैलेंडर एक बार फिर बनने लगा है। फिल्म मेकर्स रिलीज की राह देख रही फिल्मों के लिए डेट्स तलाश रहे हैं। कई फिल्मों की रिलीज डेट हाल ही में घोषित की गई है। 

आमिर खान और करीना कपूर खान स्टारर फिल्म लाल सिंह चड्ढा अब 11 अगस्त 2022 को रिलीज होगी। वहीं फिल्म लाल सिंह चड्ढा की वजह से प्रभास की फिल्म आदिपुरुष की रिलीज डेट भी बदलेगी। वहीं शाहिद कपूर की फिल्म जर्सी के मेकर्स ने भी अपनी फिल्म के लिए 14 अप्रैल की रिलीज डेट तय कर ली है। आइये जानते हैं कि इस साल कौन सी फिल्म कब रिलीज होगी। 

Upcoming Movie Releases 2022
Movie Release Date Cast Director
Gangubai Kathiawadi 25 February Alia Bhatt, Shantanu Maheshwari, Seema Pahwa Sanjay Leela Bhansali
Jhund 4 March Amitabh Bachchan, Akash Thosar, Rinku Rajguru Nagraj Manjule
Radhe Shyam 11 March Prabhas, Pooja Hegde Radha Krishna Kumar
Bachchhan Paandey 18 March Akshay Kumar, Kriti Sanon, Jacqueline Fernandez Farhad Samji
Attack 1 April John Abraham, Jacqueline Fernandez, Rakul Preet Singh Lakshya Raj Anand
Jersey 14 April Shahid Kapoor, Mrunal Thakur Gowtam Tinnanuri
Heropanti 2 29 April Tiger Shroff, Nawazuddin Siddiqui, Tara Sutaria Ahmed Khan
Bhool Bhulaiyaa 2 20 May Kartik Aaryan, Tabu, Kiara Advani Anees Bazmee
Govinda Naam Mera 10 Jun Vicky Kaushal, Kiara Advani, Bhumi Pednekar Shashank Khaitan
Prithviraj 10 Jun Akshay Kumar, Sanjay Dutt, Sonu Sood, Manushi Chhillar Chandraprakash Dwivedi
Shamshera 22 Jul Ranbir Kapoor, Sanjay Dutt, Vaani Kapoor Karan Malhotra
Raksha Bandhan 11 August Akshay Kumar, Bhumi Pednekar Aanand L. Rai
Laal Singh Chaddha 11 August Aamir Khan, Kareena Kapoor, Naga Chaitanya Advait Chandan
Vikram Vedha 30 September Saif Ali Khan, Hrithik Roshan, Radhika Apte Pushkar–Gayathri
Yodha 11 November  Sidharth Malhotra, Disha Patani, Raashi Khanna Sagar Ambre, Pushkar Ojha
Pippa 9 December  Ishaan Khatter, Mrunal Thakur Raja Krishna Menon


नॉनस्टॉप एंटरटेनमेंट के लिए हो जाइये तैयार

महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘झुंड (Jhund)’ लंबे समय से चर्चाओं में है।  'झुंड' अगले महीने यानि 4 मार्च, 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। कार्तिक आर्यन की फिल्म 'भूल भुलैया 2' का ऐलान कर दिया गया है। यह फिल्म 20 मई को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। राम चरण, जूनियर एनटीआर, आलिया भट्ट और अजय देवगन की फिल्म आरआरआर (RRR New release date) 25 मार्च 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। संजय लीला भंसाली की फ‍िल्‍म गंगूबाई काठियावाड़ी 25 फरवरी को 2022 को रिलीज होगी। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।