लाइव टीवी

मेहंदी आर्टिस्ट वीणा नगदा ने बताया- 'वरुण धवन ने खास अंदाज में लिखवाया हथेली पर नताशा दलाल का नाम'

Updated Jan 30, 2021 | 09:38 IST

Varun Dhawan Natasha Dalal Wedding: वरुण धवन और नताशा दलाल की शादी और मेहंदी की फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। अब मेहंदी आर्टिस्ट ने बताया कि कैसे वरुण ने नताशा का नाम लिखवाया था।

Loading ...
Varun Dhawan And Natasha Dalal
मुख्य बातें
  • मेहंदी आर्टिस्ट वीणा नगदा ने वरुण धवन नताशा दलाल की मेहंदी लगाई।
  • वीणा ने बताया कि वरुण ने खास अंदाज में नताशा दलाल का नाम लिखवाया था।
  • नताशा दलाल ने खुद अपने मेहंदी के डिजाइन सिलेक्ट किए थे।

मुंबई. वरुण धवन और नताशा दलाल की मेहंदी, संगीत और शादी की फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। वरुण धवन की मेहंदी सेरेमनी में मेहंदी आर्टिस्ट वीणा नगदा ने लगाई थी। अब वीना नगदा ने बताया कि वरुण धवन ने अपनी हथेली में क्या लिखवाया था। 

टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत में वीणा ने बताया कि लाली जी (वरुण धवन की मम्मी) ने मुझसे एक दिन पहले कहा था कि मेहंदी की शुरुआत ओम से करना। वरुण की हथेली में मैंने ओम के अलावा N और V लिखा। बीच में हार्ट का साइन था। 

वीना बताती हैं कि, वह अनील कपूर की वाइफ सुनीत कपूर और श्रीदेवी को मेहंदी लगा चुकी है। कपूर फैमिली के करवाचौथ फंक्शन में ही उनकी पहली बार मुलाकात वरुण धवन की मम्मी से हुई थी। 

नताशा ने सिलेक्ट किए थे डिजाइन
वीणा नगदा ने बताया कि दुल्हन नताशा ने अपनी मेहंदी के डिजाइन खुद चुने थे। वीणा कहती हैं कि उन्हें नहीं पता था कि नताशा खुद एक डिजाइनर हैं। नताशा ने डिजाइन कई आइडिया दिए थे।

मेहंदी आर्टिस्ट आगे कहती हैं, 'नताशा ने शादी से पहले अपने पांव में मेहंदी लगाई थी। वहीं, मेहंदी सेरमनी के दिन उन्होंने हाथों में मेहंदी लगाई थी। मेरा मानना है कि दुल्हन अपनी मेहंदी से खुश होनी चाहिए, जो वो थी। वरुण को भी मेहंदी पंद आई।'

  

शेयर की थी फोटो
वरुण धवन ने मेहंदी सेरेमनी की फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की थी। मेहंदी सेरेमनी में वरुण धवन अपनी मंगेतर (अब पत्नी) नताशा दलाल को किस करते हुए नजर आ रहे हैं। इसके अलावा एक फोटो में दोनों एक दूसरे की आंखों में आंखें डालकर देख रहे हैं।

शादी की तरह ही वरुण धवन और नताशा दलाल ने मैचिंग आउटफिट पहने हैं।दोनों ही व्हाइट और क्रीम कलर के आउटफिट में नजर आ रहे हैं। वरुण धवन जहां शेरवानी में नजर आ रहे हैं। वहीं, नताशा लहंगे में दिख रही हैं।  

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।