लाइव टीवी

करणवीर बोहरा से लेकर विवेक दहिया तक, ये एक्टर्स रिजेक्ट कर चुके हैं 'कुंडली भाग्य' में करण का रोल

Updated Jan 30, 2021 | 08:49 IST

क्या आप जानते हैं कि 'कुंडली भाग्य' शो में करण के रोल को कई एक्ट्रेस ने रिजेक्ट कर दिया था? इस लिस्ट में करणवीर बोहरा से लेकर से विवेक दहिया तक नाम शामिल है।

Loading ...
धीरज धूपर और श्रद्धा आर्या

टीवी शो 'कुंडली भाग्य' को ऑन-एयर हुए तीन साल से अधिक हो गए हैं। यह सबसे सफल शोज में से एक है। 'कुंडली भाग्य' लंबे समय से टीआरपी चार्ट में दबदबा बनाए हुए है। सीरियल में धीरज धूपर और श्रद्धा आर्या की ऑन-स्क्रीन जोड़ी को खूब पसंद किया जाता है। धीरज जहां करण का रोल निभाते हैं वहीं श्रद्धा शो में प्रीति का किरदार प्ले करती हैं। दोनों किरदार फैंस के बीच बेहद लोकप्रिय हैं।

दर्शकों को करण और प्रीत की केमिस्ट्री खूब भाती है, जिसके चलते धीरज और श्रद्धा की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। दोनों अपनी परफॉर्मेंस के लिए कई अवॉर्ड्स भी जीत चुके हैं। लेकन क्या आप जानते हैं कि धीरज 'कुंडली भाग्य' में करण के रोल के लिए पहली पसंद नहीं था? उनसे पहले चार एक्टर्स को अप्रोच किया गया था। इन एक्टर्स द्वारा रोल रिजेक्ट किए जाने के बाद धीरज को इस रोल के लिए साइन किया गया था।

करणवीर बोहरा

जाने-माने एक्टर करणवीर बोहर को 'कुंडली भाग्य' में करण के रोल की पेशकश की गई थी, लेकिन उन्होंने यह ऑफर ठुकरा दिया। अभी तक इसकी वजह सामने नहीं आ सकी। 

पारस अरोड़ा

पारस अरोड़ा को भी करण के रोल के लिए अप्रोच किया गया था। हालांकि, बात बन नहीं पाई। इसके बाद मेकर्स अन्य एक्टर की तलाश में जुट गए।

अर्जुन बिजलानी

अर्जुन बिजलानी को भी इस रोल के लिए अप्रोच किया गया था।  वह उस वक्त अपने सीरियल 'इश्क में मरजावां' की शूटिंग के कार्यक्रम में व्यस्त थे, जिसकी वजह से एक्टर यह रोल नहीं निभा पाए। उनके लिए दोनों शो को एक साथ समय देना मुश्किल था।

विवेक दहिया

विवेक दहिया को करण का किरदार ऑफर किया गया गया था, लेकिन उन्होंने रजामंदी देने में काफी समय लगा दिया। इसके बाद निर्माताओं ने इंतजार नहीं किया और अन्य विकल्पों के साथ आगे बढ़ गए।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।