लाइव टीवी

Sardar Udham Singh: सरदार उधम सिंह फिल्म का कल से शुरू हो रहा काम, विक्की कौशल ने दी खुशखबरी

Updated Jun 07, 2020 | 23:02 IST

Sardar Udham Singh Resume on June 8: सरदार उधम सिंह फिल्म का 8 जून से कार्य फिर से शुरू होने जा रहा है। विक्की कौशल ने ये जानकारी दी है...

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
फिल्म की टीम के साथ विक्की कौशल।
मुख्य बातें
  • फिल्म सरदार उधम सिंह भी कोविड-19 लॉकडाउन से प्रभावित हुई।
  • 8 जून से सरदार उधम सिंह का पोस्ट-प्रोडक्शन कार्य फिर से शुरू होने जा रहा है।
  • एक्टर विक्की कौशल ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर ये जानकारी दी है।

लॉकडाउन की वजह से एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में एकदम ठहराव आ गया। फिल्मों और टीवी शोज की शूटिंग भी लगभग 80 दिन तक बंद रही। लेकिन अब अनलॉक-1 के साथ इंडस्ट्री धीरे-धीरे सामान्य स्थिति में लौटने की योजना बना रही है। शूजीत सरकार की फिल्म सरदार उधम सिंह भी उन्हीं प्रोजेक्ट में शुमार है जो COVID-19 लॉकडाउन से प्रभावित हुए। अब 8 जून से सरदार उधम सिंह का पोस्ट-प्रोडक्शन कार्य फिर से शुरू होने जा रहा है। फिल्म के लीड एक्टर विक्की कौशल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर ये जानकारी दी है।
विक्की कौशल ने लिखा, 'जब प्रकृति ने इशारा किया तो हमने सुना... हमने गियर्स स्विच किए तेजी की गति से हम धीमी गति पर आए। अब फिर से एक कॉल है, एक उत्साह लेकिन फिर भी एक सावधानी और एक भूख है फिर शुरुआत करने की। इस इमोशन के साथ हम फिर से शुरुआत कर रहे हैं।  #SardarUdhamSingh #BeginAgain कल 8 जून को पोस्ट प्रोडक्शन काम शुरू होगा।' 


इस तारीख को रिलीज होगी फिल्म
व‍िक्‍की कौशल सरदार ऊधम स‍िंह की बायोपिक में नजर आएंगे। कुछ वक्‍त पहले फ‍िल्‍म के ल‍िए विक्‍की कौशल का फर्स्‍ट लुक सामने आया था जिसमें वह काफी प्रभावी नजर आए थे। यह फ‍िल्‍म पहले 02 अक्‍टूबर 2020 को र‍िलीज होने वाली थी लेकिन अब इसे आगे बढ़ा दिया गया है। विक्की कौशल की ये फिल्म अब 15 जनवरी 2021 को रिलीज होगी। बता दें कि सरदार ऊधम सिंह की बायोपिक को शूजित सरकार डायरेक्‍ट कर रहे हैं जबकि इसका प्रोडक्‍शन रौनी लाहिरी कर रहे हैं। 

कौन थे सरदार ऊधम स‍िंह 
शहीद ऊधम स‍िंह भारत के स्‍वतंत्रता संग्राम के महान क्रांत‍िकारी थे ज‍िन्‍होंने देश को आजाद कराने में अभूतपूर्व योगदान द‍िया था। शहीद ऊधम स‍िंह ही थे ज‍िन्‍होंने जल‍ियावालां बाग में हुए नरसंहार के दोषी जनरल डायर को लंदन में गोल‍ियों से भून डाला था और बेकसूर मासूम लोगों के खून का बदला ल‍िया था। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।