लाइव टीवी

विद्युत जामवाल ने सलमान खान संग इस सुपरहिट मूवी में काम करने से कर दिया था इंकार, वजह बेहद दिलचस्‍प

Updated Nov 09, 2021 | 20:48 IST |

vidyut jamwal rejected film: विद्युत जामवाल बॉलीवुड इंडस्‍ट्री में अपने एक्‍शन के लिए मशहूर हैं। उन्‍हें मार्शल आर्ट में महारथ हासिल है। उन्‍होंने कई पॉपुलर मूवीज में काम किया, लेकिन क्‍या आपको पता है उन्‍होंने सूरज बड़जात्या की एक सुपरहिट मूवी में काम करने से मना कर दिया था।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
Vidyut jamwal
मुख्य बातें
  • महज 3 साल की उम्र से मार्शल आर्ट सीख रहे थे विद्युत जामवाल
  • पिता की मौत के बाद वह अपनी मां के साथ एक आश्रम में रहे थे
  • विद्युत ने मॉडलिंग से की थी करियर की शुरुआत

Vidyut jamwal rejected this blockbuster movie: विद्युत जामवाल बॉलीवुड इंडस्‍ट्री का एक जाना माना नाम है। उनके स्‍टंट और एक्‍शन के फैंस दीवाने हैं। महज 3 साल की उम्र से वह मार्शल आर्ट सीख रहे थे। उन्‍होंने इसकी सबसे कठिन फॉर्म कलरीपटटू में महारथ हासिल की है। उनका यही हुनर उनके एक्टिंग करियर में भी काम आया। विद्युत अपने कमिटमेंट के लिए भी मशहूर है। यही वजह है कि उन्‍होंने एक बार उन्‍होंने इरफान खान और तिग्मांशु धूलिया के लिए सलमान खान के साथ तक काम करने से इंकार कर दिया था। 

बताया जाता है कि तिग्‍मांशु धूलिया विद्युत से काफी इंप्रेस थे। उन्‍होंने उन्‍हें अपनी फिल्म में कास्‍ट किया था। इसके बाद उन्‍होंने इरफान के साथ उन्‍हें एक दूसरी मूवी ऑफर की, जिसका नाम यारा था। विद्युत शुरू से ही उनके साथ काम करना चाहते थे। ऐसे में उन्‍होंने हां कह दी। इसी बीच उन्‍हें सूरज बड़जात्या की फिल्म प्रेम रतन धन पायो का भी ऑफर मिला। इसमें उन्‍हें सलमान खान के छोटे भाई का रोल प्‍ले करना था। मगर वह पहले तिग्‍मांशु से वादा कर चुके थे इसलिए उन्‍होंने सलमान की इस ब्‍लॉकबस्‍टर मूवी में काम करने से मना कर दिया था।

बचपन में सिर से छिन गया था पिता का साया 
विद्युत जामवाल का जन्‍म कानपुर में हुआ है। उनके पिता इंडियन आर्मी में थे, इसके चलते उन्‍हें देश के कई हिस्‍सों में रहने का मौका मिला। इसलिए कई लोग उनका जन्‍म स्‍थान जम्‍मू कश्‍मीर भी बताते हैं। बचपन में उनके सिर से पिता का साया छिन गया था। उनकी मां एक आश्रम में रहने लगीं। वह भी अपनी मां के साथ रहते थे। उन्‍होंने महज 3 साल की उम्र में कलरीपटटू की ट्रेनिंग ली। 10 साल तक वे केरल में रहें। मार्शल आर्ट में करियर बनाने लगे। हाइट अच्‍छी थी तो वे मॉडलिंग करने लगे। शुरुआत दिल्‍ली से हुई लेकिन आगे के बेहतर भविष्‍य के लिए वे मुंबई आ पहुंचे। 

तेलगु मूवी से मिला था ब्रेक 
मुंबई में उन्‍होंने संघर्ष किया। कई ऑडिशन भी दिए, लेकिन बात नहीं बन पाई। किसी ने कहा कि उनकी शक्‍ल अच्छी नहीं है तो किसी ने कहा उन्‍हें एक्टिंग की समझ नहीं है। इन सबके बावजूद विद्युत ने हार नहीं मानी। वह अपने खाली समय में अपनी इन कमियों को दूर करने पर मेहनत करने लगे। आखिरकार उन्‍हें एक तेलगु मूवी शक्ति में काम मिला। उन्‍होंने कई साउथ मूवीज में काम किया, इसके बाद वे मुंबई आ गए। 

इस डायरेक्‍टर ने किया था विद्युत से वादा 
विद्युत को पता चला कि डायरेक्‍टर निशिकांत अपनी फिल्‍म के लिए हीरो की तलाश में हैं। तो वह भी ऑडिशन देने पहुंच गए। उन्‍हें कास्‍ट कर लिया गया। वह नेगेटिव रोल में थे। इसमें उनकी भिड़त जॉन अब्राहम से हुई। यहां से उन्‍हें पहचान मिली। शूट के दौरान डायरेक्‍टर विपुल शाह ने उन्‍हें स्‍टंट करते हुए देखा। वह उनसे इतना ज्‍यादा इंप्रेस हो गए कि उनसे वादा कर दिया कि वह जब भी एक्‍शन मूवी बनाएंगे तो उन्‍हें जरूर कास्‍ट करेंगे। आखिरकार विपुल ने कंमाडो में विद्युत से वादा निभाया। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।