लाइव टीवी

घर से बेघर होने के बाद डेटिंग कर रहे हैं Ieshaan Sehgaal-Miesha Iyer, Rajiv Adatia के साथ अनसुलझे रिश्ते पर बोलीं मायशा‌

Updated Nov 09, 2021 | 19:52 IST

Miesha Iyer Dating Ieshaan Sehgaal: बिग बॉस 15 कंटेस्टेंट्स मायशा अय्यर और ईशान सहगल बिग बॉस घर से बाहर आ गए हैं। हाल ही में मायशा ने यह खुलासा किया है कि वह ईशान सहगल को डेट कर रही हैं। 

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
बिग बॉस 15
मुख्य बातें
  • बिग बॉस 15 से बेघर हो गईं मायशा अय्यर।
  • ईशान सहगल भी बिग बॉस 15 से हो गए बाहर।
  • ईशान सहगल को डेट कर रही हैं मायशा अय्यर।

Miesha Iyer And Ieshaan Sehgaal: बिग बॉस 15 (Bigg Boss 15) से मायशा अय्यर (Miesha Iyer) हाल ही में बेघर हुई हैं। बिग बॉस 15 में माईशा अयर लगातार दूसरे कंटेस्टेंट्स की टारगेट बनी हुई थीं। घर में मायशा अय्यर को लगातार उनके और ईशान सहगल के रिश्ते को लेकर प्वाइंट आउट किया जा रहा था। उन्हें ईशान सहगल से दूर रहने की और अपने गेम पर ध्यान देने की हिदायत दी जाती थी। अब घर से बाहर आने के बाद मायशा अय्यर ने अपने और ईशान सहगल के रिश्ते को लेकर बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि वह ईशान सहगल को डेट कर रही हैं। इतना ही नहीं उन्होंने राजीव अडतिया (Rajiv Adatia) के साथ अपने अनसुलझे रिश्ते के बारे में भी साझा किया है। ‌

ईशान सहगल को डेट कर रही हैं मायशा अय्यर

Pinkvilla से बात करते हुए मायशा ने बताया कि उन्हें नहीं पता कि घर में क्या गलत हुआ क्योंकि उन्होंने पिछले हफ्ते से खेलना शुरू कर दिया था। जब वह‌ बिग बॉस घर से बाहर आईं तब उन्होंने देखा कि बहुत सारे लोग उनके गेम की तारीफ कर रहे थे। उन्होंने आगे कहा कि बिग बॉस में होने वाले एलिमिनेशन काफी शॉकिंग होने वाले हैं, ऐसा इसलिए क्योंकि हर कोई घर में बने रहना डिजर्व करता है और हर एक कंटेस्टेंट अपना गेम खेल रहा है। ‌मायशा ने आगे खुलासा किया कि बिग बॉस घर में कोई भी उन्हें और ईशान को अलग नहीं कर पाया। ‌शो में भी दोनों एक साथ थे और शो से बाहर होने के बाद भी दोनों एक साथ हैं। बिग बॉस घर से बाहर आने के बाद वह दोनों डेट कर रहे हैं। 

मायशा ने आगे कहा कि इस शो में हर कोई उन्हें ईशान सहगल के साथ रिश्ते को लेकर टोकता रहता था। हर कोई यह कहता था कि ईशान सहगल और मायशा शो में रहने के लिए ऐसा कर रहे हैं। लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं है, घर से बाहर आने के बाद भी वह ईशान के साथ हैं। राजीव अडतिया (Rajiv Adatia) को लेकर मायशा ने बताया कि जब ईशान ने उन्हें राजीव के बारे में बताया था तब वह काफी उत्सुक थीं। उन्हें लगता था कि कोई तो ऐसा है जो उनके और ईशान सहगल के रिश्ते के लिए खुश है। मगर जैसा उन्होंने सोचा था वैसा कुछ भी नहीं हुआ। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।