लाइव टीवी

Virushka Anniversary: विराट-अनुष्का को लेकर सबसे ज्यादा सर्च होने वाले 5 सवाल? यहां एक साथ जानिए जवाब

Updated Dec 11, 2020 | 06:11 IST

Virat Kohli and Anushka Sharma 3rd Anniversary: विराट कोहली और अनुष्का शर्मा को लेकर फैंस लगातार अलग-अलग तरह के सवाल इंटरनेट पर सर्च करते रहते हैं। ऐसे ही 5 सवालों और उनके जवाबों पर एक नजर।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा

मुंबई: मनोरंजन और खेल जगत की सबसे चर्चित जोड़ियों में से एक विराट कोहली और अनुष्का शर्मा अपनी शादी की तीसरी सालगिरह मना रहे हैं। दोनों ने 11 दिसंबर 2017 को इटली में करीबी रिश्तेदारों की मौजूदगी में शादी की और इसके बाद देश के अलग-अलग शहरों में शानदार रिसेप्शन भी दिए थे। अब जल्द दोनों माता-पिता भी बनने जा रहे हैं।

शादी के बाद से विराट कोहली और अनुष्का शर्मा लगातार सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बने रह हैं और लोग उनके बारे में अलग अलग तरह की चीजें सर्च करते रहते हैं- कभी तस्वीरें, कभी वीडियो, कभी सोशल मीडिया अकाउंट तो कभी कुछ दिलचस्प सवाल? जी हां, हम आज आपसे 'विरुष्का' से जुड़े ऐसे ही कुछ सवालों के बारे में बात करने जा रहे हैं जो इंटरनेट यूजर्स सबसे ज्यादा सर्च करते हैं।

1. विराट कोहली से कैसे मिलीं अनुष्का शर्मा?
जैसा कि हमने कहा विराट और अनुष्का, जिसे फैंस 'विरुष्का' भी कहते हैं- इंटरनेट की सबसे चर्चित जोड़ियों में से एक है। शादी के 3 साल बाद भी लोग लगातार यह बात सर्च करते हैं कि विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की मुलाकात कैसे हुई। जो जानकारी अलग अलग रिपोर्ट्स में सामने आती रही है, उसके अनुसार कथित तौर पर एक विज्ञापन करने के दौरान दोनों की मुलाकात हुई थी।

2. विराट कोहली और अनुष्का शर्मा में ज्यादा अमीर कौन?
यह दूसरा सबसे ज्यादा सर्च किया जाने वाला सवाल है कि विराट और अनुष्का में से ज्यादा पैसे किसके पास हैं। दोनों ही स्टार्स हैं और अपने काम से मोटी रकम कमाते हैं, ऐसे में इस प्रश्न के बारे में सीधे तौर पर तो कुछ कह पाना मुश्किल है लेकिन विराट कोहली की कमाई ज्यादा होने की अटकलें लगती रही हैं। वैसे कम से कम शादी के बाद दोनों की संपत्ति अलग-अलग नहीं कही जा सकती।

3. विराट कोहली से अनुष्का शर्मा ने क्यों की शादी?
एक बार फिर यह एक निजी सवाल है जिसके बारे में ज्यादा कुछ कह पाना मुश्किल है कि एक्ट्रेस ने स्पोर्ट्स स्टार से शादी क्यों की। दोनों इंटरव्यू में अलग अलग तरह से एक दूसरे के गुणों की तारीफ करके ऐसे सवालों का जवाब देते रहे हैं। जाहिर तौर पर दोनों एक दूसरे से बहुत प्यार करते थे।

4. विराट ने अनुष्का को कैसे प्रपोज किया?
फुटबॉल खिलाड़ी सुनील क्षेत्री से इंस्टाग्राम लाइव पर बात करते हुए विराट ने इस सवाल का जवाब दिया था और बताया था कि वास्तव में उन्होंने शादी से पहले एक्ट्रेस को औपचारिक तौर पर कभी प्रपोज नहीं किया। विराट ने कहा कि एक दूसरे के साथ बंधन में बंधने को लेकर दोनों के मन में कोई शंका नहीं थी इसलिए किसी ने कभी प्रपोज भी नहीं किया।

5. विराट-अनुष्का की नेट वर्थ यानी कुल संपत्ति?
पांचवां सबसे ज्यादा चर्चित सवाल फैंस की ओर से विरुष्का की कुल संपत्ति को लेकर होता है। सीधे तौर पर तो इस बारे में कुछ कहना मुश्किल है लेकिन यह कहना गलत नहीं होगा कि अनुष्का और विराट वर्तमान में सबसे अमीर भारतीय सेलिब्रिटी जोड़ियों में से एक हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार उनकी जनवरी 2020 तक उनकी संयुक्त कमाई के रूप में लगभग 1200 करोड़ रुपए का अनुमान लगाया गया था।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।