लाइव टीवी

किशोर कुमार के बंगले में विराट कोहली शुरू करेंगे ये काम, 5 साल के लिए किराये पर ली प्रॉपर्टी

Updated Sep 01, 2022 | 08:28 IST

Virat Kohli To Start New Restaurant: दिवंगत एक्टर किशोर कुमार के जूहू स्थित बंगले में क्रिकेटर विराट कोहली रेस्टोरेंट शुरू करने जा रहे हैं। जानें कब तक शुरू हो सकता है ये रेस्टोरेंट।

Loading ...
Virat Kohli To Start Restaurant in Kishore Kumar Bungalow
मुख्य बातें
  • विराट कोहली ने लीज पर लिया किशोर कुमार का जुहू स्थित बंगला।
  • किशोर कुमार के बंगले में रेस्टोरेंट खोलेंगे विराट कोहली।
  • किशोर कुमार के बेटे अमित कुमार ने की खबरों की पुष्टि।

क्रिकेटर विराट कोहली ने मुंबई के जुहू स्थित किशोर कुमार का बंगला लीज पर लिया है, जहां वो बहुत जल्द अपना रेस्टोरेंट शुरू करेंगे।रिपोर्ट्स के मुताबिक वो बहुत जल्द इस बंगले में रेस्टोरेंट खोलने वाले हैं। किशोर कुमार के बेटे अमित कुमार ने भी इसकी पुष्टि की है। 

कब तक शुरू हो सकता है रेस्टोरेंट

ईटाइम्स की खबर के मुताबिक क्रिकेटर विराट कोहली ने किशोर कुमार के जुहू बंगले के परिसर का एक बड़ा हिस्सा लीज पर लिया है और यहां तेजी से काम चल रहा है जिसके बाद इसे हाई ग्रेड रेस्टोरेंट में बदल दिया जाएगा। जानकारी के मुताबिक ये रेस्टोरेंट बनकर लगभग तैयार हो चुका है और अगले महीने इस रेस्टोरेंट की शुरुआत की जा सकती है।

Also Read: पिता से झगड़े के बाद लीना चंदावरकर ने की थी किशोर कुमार से शादी, संजीव कुमार ने दी थी चेतावनी

किशोर कुमार के बेटे ने की पुष्टि

विराट कोहली द्वारा दिवंगत एक्टर किशोर कुमार के बंगले को लीज पर लिए जाने की खबरों की उनके (किशोर कुमार) बेटे अमित कुमार ने पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि इसकी शुरुआत उस समय हुई थी जब कुछ महीने लीना चंद्रवरकर के बेटे सुमीत ने विराट कोहली से मुलाकात की थी। इसके बाद दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई थी। अमित कुमार ने बताया कि विराट कोहली को 5 साल के लिए यह जगह लीज पर दी गई है। 

विराट कोहली के रेस्टोरेंट

मालूम हो कि विराट कोहली के देश में और भी कई रेस्टोरेंट हैं। साल 2017 में दिल्ली के आरके पुरम में उन्होंने रेस्टोरेंट Nueva की शुरुआत की थी। इसके अलावा दिल्ली में उनका रेस्टोरेंट One8commune भी है। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।