लाइव टीवी

Ajay-Kajol Anniversary: अजय-काजोल की दिलचस्प लव स्टोरी, शादी के फैसले पर 4 दिन तक पिता ने नहीं की थी बात!

Updated Feb 24, 2021 | 17:36 IST

काजोल और अजय देवगन आज, 24 फरवरी को अपनी 22वीं शादी की सालगिरह मना रहे हैं। यहां देखिए बच्चों के साथ दो मशहूर बॉलीवुड एक्टर्स की तस्वीरें।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
अजय देवगन और काजोल
मुख्य बातें
  • पहली फिल्म में मुलाकात के समय अलग-अलग लोगों को डेट कर रहे थे अजय-काजोल
  • शानदार करियर के बीच काजोल ने लिया था शादी करने का फैसला
  • यहां देखिए दोनों बच्चों के साथ काजोल और अजय देवगन की शानदार तस्वीरें

मुंबई: बॉलीवुड में फैंस के कई पसंदीदा कपल हैं और काजोल-अजय देवगन का नाम भी इसमें हैं। दोनों की शादी को अब दो दशक से ज्यादा का समय बीत चुका है, लेकिन उनकी केमिस्ट्री ऑन-स्क्रीन और ऑफ-स्क्रीन आज भी चर्चा में रहती है। काजोल-अजय दो अलग तरह के व्यक्तित्व वाले लोग माने जाते हैं और यह जोड़ा कई मौकों पर प्यार को अपने अपने तरीके से परिभाषित करता आया है।

अजय-काजोल ने 4 साल तक डेट करने के बाद शादी के बंधन में बंधने का फैसला किया था। हालांकि दोनों ने कभी उस तरह एक दूसरे को प्रपोज नहीं किया। आपको यह जानकर हैरानी होगी कि दोनों के बीच आकर्षण पहली मुलाकात से ही शुरू नहीं हुआ था।

जब दोनों पहली बार अपनी फिल्म हलचल के सेट पर मिले तो अजय और काजोल अलग-अलग लोगों को डेट कर रहे थे। वास्तव में, काजोल फिल्म के लिए पहली पसंद भी नहीं थीं। दिव्या भारती के दुखद निधन के बाद ही उन्हें सेट पर अंतिम समय में एंट्री मिली थी! और फिर जो हुआ वह तो सब जानते ही हैं।

दोनों को एक-दूसरे से प्यार हुआ और उन्होंने 1999 में शादी करने का फैसला किया। काजोल के शानदार करियर के दौरान शादी करने के फैसले को कई लोगों ने गलत बताया लेकिन एक्ट्रेस ने इसकी परवाह नहीं की।

काजोल ने बताया था पिता ने 4 दिनों तक उनसे बात नहीं की थी क्योंकि वह चाहते थे कि वह अपने करियर पर ध्यान दे।  काजोल और अजय के दो बच्चे बेटी निसा देवगन और बेटे युग देवगन हैं।

 यहां देखें परिवार के साथ काजोल और अजय देवगन की कुछ शानदार तस्वीरें:

फैंस काजोल और अजय देवगन को शादी की 22वीं सालगिरह की लगातार मुबारकबाद दे रहे हैं।

वर्कफ्रंट की बात करें तो काजोल ने पिछले महीने त्रिभंगा के साथ डिजिटल डेब्यू किया है। उन्होंने रेणुका शहाणे निर्देशित त्रिभंगा में काम किया है अजय अगली बार बायोग्राफिकल स्पोर्ट्स फिल्म 'मैदान' में नजर आने वाले हैं। 'मैदान' 15 अक्टूबर 2021 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।