लाइव टीवी

अंदाज के लिए पहली पसंद थीं करीना कपूर और करिश्मा कपूर, प्रियंका चोपड़ा की कास्टिंग के पीछे का जानें राज

Updated Jun 03, 2022 | 18:49 IST

Andaaz Film: बॉलीवुड की कुछ सबसे यादगार फिल्मों में से एक अंदाज फिल्म के लिए लारा दत्ता से पहले काजल की भूमिका के लिए निर्माताओं की पहली पसंद करिश्मा कपूर थीं। हालांकि फिल्म के निर्माता सुनील के अनुसार करीना कपूर अंदाज फिल्म का हिस्सा कभी नहीं थी।

Loading ...
करीना और करिश्मा कपूर।
मुख्य बातें
  • 'अंदाज फिल्म के लिए करीन कभी नहीं थी पहली पसंद'- सुनील
  • फिल्म में काजल की भूमिका के लिए करिश्मा को कास्ट करना चाहते थे निर्माता
  • बीते महीने 23 मई को फिल्म ने पूरे किए लाजवाब 19 साल

Andaaz Film's 19 Years: सुनील दर्शन की फिल्म 'अंदाज़' ने पिछले महीने 23 मई को 19 शानदार साल पूरे कर लिए है। इस यादगार बॉलीवुड फिल्म में अक्षय कुमार, प्रियंका चोपड़ा और लारा दत्ता मुख्य भूमिकाओं में नजर आए थे। हालांकि मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार प्रियंका चोपड़ा और लारा दत्ता की जगह फिल्म के लिए पहली पसंद करीना कपूर खान और करिश्मा कपूर थे। हाल ही में एक न्यूज पोर्टल को दिए इंटरव्यू में फिल्म के निर्माता सुनील ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि करीना कभी भी फिल्म का हिस्सा नहीं थीं, लेकिन लारा दत्ता से पहले इस भूमिका के लिए करिश्मा पहली पसंद थीं। सुनील के अनुसार करिश्मा को इस फिल्म में शामिल करने के लिए वह काफी उत्साहित थे। हालांकि ऐसा किन्ही कारणों से नहीं हो सका।

शूटिंग से 7 दिन पहले किया लारा को कास्ट
अंदाज फिल्म के निर्माता सुनील के अनुसार, उन्हें किसी भी हालत में काजल के रोल के लिए एक अभिनेत्री को तुरंत कास्ट करना था क्योंकि शूटिंग सात दिनों में शुरू होनी थी। दर्शन ने बताया कि उन्होंने लारा दत्ता को अक्षय कुमार के साथ फिल्मफेयर कवर पर पोज देते हुए देखा था। वह तब बेंगलुरु में ही थीं। उनसे मिलने के बाद सुनील को वह काजल की भूमिका के लिए बिल्कुल परफेक्ट लगीं।

पढ़ें- धाकड़ के फ्लॉप होने के बाद क्या अब ओटीटी पर रिलीज होगी कंगना रनौत की फिल्म तेजस? जानें यहां​

प्रियंका की कास्टिंग के पीछे बताया ये राज
प्रियंका चोपड़ा को कास्ट करने के बारे में बताते हुए सुनील ने बॉलीवुड हंगामा को बताया कि कुछ प्रमुख अभिनेत्रियां जिया की भूमिका निभाने में रुचि रखती हैं। फिल्म में पहले से ही एक नई अभिनेत्री (लारा) को कास्ट कर लिया था, इसलिए एक अब एक टॉप एक्ट्रेस को कास्ट करना जरूरी था। उन्हें दूसरी लीड के लिए प्रियंका काफी पसंद आई।


सुनील ने रेखा से की प्रियंका की तुलना
अंदाज फिल्म के निर्माता ने प्रियंका की जमकर तारीफ की। सुनील के अनुसार, 'देसी गर्ल' प्रियंका चोपड़ा उन्हें अभिनेत्री रेखा की याद दिलाती हैं। प्रियंका भी रेखा की तरह ही एक लाजवाब अदाकारा हैं। सुनील ने कहा कि एक लम्बे समय के बाद बॉलीवुड को प्रियंका चोपड़ा जैसी अभिनेत्री मिली थी.

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।