लाइव टीवी

अपने दूसरे बच्चे का क्या नाम रखेंगी करीना कपूर खान? याद आया 'तैमूर' को लेकर मचा बवाल

Updated Dec 13, 2020 | 17:10 IST

Kareena Kapoor Khan's second Child Name: करीना कपूर के पहले बच्चे तैमूर के नाम को लेकर खड़े हुए विवाद के बाद अभिनेत्री ने दूसरे बच्चे के नाम को लेकर पूछे गए सवाल का जवाब दिया है।

Loading ...
करीना कपूर और सैफ अली खान
मुख्य बातें
  • साल 2021 में दोबारा मां बनने जा रही हैं करीना कपूर खान
  • पहले बच्चे 'तैमूर' के नाम को लेकर करना पड़ा था आलोचना का सामना
  • अब दूसरे बच्चे के नाम को लेकर पूछे सवाल का एक्ट्रेस ने दिया जवाब

मुंबई: करीना कपूर खान फिलहाल 7 महीने की गर्भवती हैं। अभिनेत्री जल्द पति सैफ अली खान के साथ दूसरे बच्चे के स्वागत की उम्मीद कर रही है। तैमूर के जन्म से पहले जिस तरह की चर्चाएं एक्ट्रेस को लेकर हो रही थीं, कुछ वैसे ही सवाल एक बार फिर करीना से पूछे जा रहे हैं। जन्म के बाद बच्चे के तैमूर नाम को लेकर विवाद खूब सुर्खियों में रहा था।

करीना कपूर खान और सैफ अली खान ने अपने बेटे के लिए जो नाम तय किया था, उसके बारे में लोगों ने कई तरह की प्रतिक्रियाएं दी थीं। अब, एक बार फिर दूसरे बच्चे के नामकरण को लेकर फैंस की निगाहें सैफ करीना पर टिकी हैं।

व्हाट वीमेन वांट शो के हालिया एपिसोड में नेहा धूपिया के साथ करीना कपूर खान नजर आईं। इस दौरान करीना की प्रेग्नेंसी पर चर्चा करते हुए दूसरे बच्चे के नाम का विषय उठा। यहां करीना कपूर खान ने नेहा धूपिया से कहा, 'तैमूर के पूरे विवाद के बाद, सैफ और मैंने इसके बारे में सोचा भी नहीं है। हम इसे अंतिम क्षण के लिए छोड़ रहे हैं और सबको आश्चर्यचकित कर देना चाहते हैं।'

नेहा धूपिया ने तैमूर के विवाद पर चुटकी लेते हुए सुझाव दिया कि वह नाम के लिए एक सर्वे आयोजित कर सकती हैं, जवाब में लाल सिंह चढ्ढा एक्ट्रेस ने कहा, 'मैं इससे अंत में निपटूंगी।'

जब तैमूर का नाम बदलने के बारे में सोच रहे थे सैफ:

बता दें, इससे पहले सैफ अली खान ने TOI के साथ एक साक्षात्कार में तैमूर अली खान के नाम के विवाद पर खुल कर बात की थी। उन्होंने खुलासा किया कि उन्होंने नाम बदलने के बारे में सोचा था लेकिन फिर ऐसा नहीं करने का फैसला किया।

सैफ ने कहा था, 'मैंने इस बारे में किसी को नहीं बताया है कि मैंने उसका नाम बदलने के बारे में एक सेकंड के लिए सोचा था। कुछ हफ़्ते के लिए...। और करीना इसके खिलाफ थी, और उसने कहा था कि लोग आपकी राय के लिए आपका सम्मान करते हैं और आप ऐसा नहीं कर सकते। '... तो मैंने भी हां कहा, लेकिन यह लोगों के बारे में नहीं है। मैं नहीं चाहता था कि वह (तैमूर) अलोकप्रिय हो।'

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।