लाइव टीवी

'प्यार से ज्यादा जरूरी है सेक्स', जब मलाइका अरोड़ा के बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर ने कही थी ये बात

Updated Mar 12, 2021 | 12:24 IST

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर ने कुछ साल पहले एक इंटरव्यू में कहा था कि पुरुषों के लिए प्यार से ज्यादा जरूरी सेक्स है। जानें अर्जुन ने इस बारे में क्या कहा था।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
Arjun Kapoor and Malaika Arora
मुख्य बातें
  • जब अर्जुन कपूर ने कहा था- पुरुषों के लिए प्यार से ज्यादा जरूरी है सेक्स।
  • अर्जुन ने कहा था- पुरुष प्यार से ज्यादा सेक्स को महत्व देते हैं।
  • मालूम हो कि अर्जुन पिछले लंबे समय से मलाइका अरोड़ा को डेट कर रहे हैं।

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर फिल्मों के साथ- साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी अक्सर चर्चा में रहते हैं। अर्जुन लंबे समय से एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा को डेट कर रहे हैं जो उम्र में उनसे बड़ी हैं। शुरुआत में दोनों ने अपने रिश्ते को छुपाए रखा लेकिन साल 2019 में उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए अपने रिलेशनशिप को ऑफिशियल किया।

अर्जुन ने कहा था प्यार से जरूरी है सेक्स 

अर्जुन और मलाइका अक्सर साथ में नजर आते हैं। अर्जुन भले ही अपने रिलेशनशिप के बारे में ज्यादा बात नहीं करते हों लेकिन सेक्स और लव लाइफ के बारे में खुलकर बात कर चुके हैं। अर्जुन ने कुछ समय पहले फिल्मफेयर को इंटरव्यू दिया था और इस दौरान एक्टर से पुरुषों से जुड़े एक कड़वे सच के बारे में पूछा गया। इसपर अर्जुन ने बताया था कि पुरुष किस तरह प्यार और सेक्स को तवज्जो देते हैं। अर्जुन ने कहा था, 'पुरुष प्यार से ज्यादा सेक्स को महत्व देते हैं। पुरुषों के लिए प्यार से ज्यादा जरूरी सेक्स है।'

2019 में ऑफिशियल किया था रिश्ता

मालूम हो कि शुरुआत में अर्जुन और मलाइका ने अपने रिश्ते को छुपाए रखा था लेकिन साल 2019 में अर्जुन के बर्थडे के मौके पर दोनों ने अपने रिलेशनशिप को ऑफिशियल कर दिया था। इसके बाद से दोनों कई बार साथ वेकेशंस पर जा चुके हैं और एक दूसरे के साथ सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। दोनों ने इस बार नए साल का जश्न गोवा में साथ मनाया था और उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई रही थीं।

मलाइका से 12 साल छोटे हैं अर्जुन

दोनों अपनी उम्र के फासले को लेकर यह साफ कर चुके हैं कि उनकी उम्र के अंतर का उनके रिश्ते पर कोई फर्क नहीं पड़ता। बता दें कि अर्जुन उम्र में मलाइका से करीब 12 साल छोटे हैं। अर्जुन की उम्र 35 साल है तो मलाइका 47 साल की हैं।

एक बेटे की मां हैं मलाइका

मलाइका ने साल 1998 में अरबाज खान से शादी की थी। दोनों का एक बेटा अरहान भी है, जिसका जन्म 9 नवंबर 2002 में हुआ था। शादी के करीब 19 साल बाद 11 मई 2017 को मलाइका- अरबाज का तलाक हो गया और इसके बाद से ही अर्जुन मलाइका को डेट कर रहे हैं। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।