लाइव टीवी

Throwback: जब Prabhas ने Karan Johar पर लगाया आरोप- Bahubali एक्ट्रेस के साथ अफेयर की उड़ाई अफवाह

Updated Jun 20, 2020 | 13:42 IST

When Prabhas accuse Karan Johar: साउथ फिल्मों के स्टार प्रभास ने करण जौहर पर बाहुबली की एक्ट्रेस अनुष्का शेट्टी के साथ अफेयर की अफवाह उड़ाने का आरोप लगाया था।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspBCCL
जब प्रभास ने करण जौहर पर लगाया आरोप
मुख्य बातें
  • साउथ फिल्मों के सुपर स्टार ने बॉलीवुड फिल्म निर्माता पर लगाया था आरोप
  • कॉफी विद करण में राणा दग्गुवती और बाहुबली के डायरेक्टर राजामौली के साथ पहुंचे थे प्रभास
  • अनुष्का शेट्टी के साथ अफेयर की अफवाहों के लिए करण जौहर को बताया था जिम्मेदार

मुंबई: साउथ स्टार प्रभास और अनुष्का शेट्टी फिल्म इंडस्ट्री की सबसे लोकप्रिय जोड़ियों में से एक रहे हैं। उनकी ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री और ऑफ-स्क्रीन झलक सभी को पसंद है। सुपरहिट फिल्म बाहुबली 2 में लोगों ने उन्हें खूब पसंद किया था। जहां भी यह जोड़ी नजर आई उनको लोगों की ओर से खूब पसंद किया गया। एक बार इस पंसदीदा जोड़ी के बारे में करण जौहर पर प्रभास ने अफवाह उड़ाने का आरोप लगाया था।

जब 'साहो' अभिनेता प्रभास करण जौहर के टॉक शो कॉफी विद करण में गए, तो उन्होंने फिल्म निर्माता को अपनी सह-कलाकार अनुष्का शेट्टी के साथ डेटिंग की अफवाह उड़ाने का दोषी ठहराया था। यह करण जौहर के लोकप्रिय चैट शो के 6वें सीजन के दौरान ऐसा हुआ था। प्रभास के साथ राणा दग्गुबाती और 'बाहुबली' के निर्देशक एसएस राजामौली भी थे।

शो में करण पर प्रभास ने लगाया आरोप:
शो पर, करण ने प्रभास से पूछा था कि ऐसी अफवाहें हैं कि वह अपने 'बाहुबली' की सह-कलाकार को डेट कर रहे हैं। जिस पर प्रभास ने जवाब दिया 'आपने उन अफवाहों को शुरू किया।' उनकी मजाकिया हाजिर जवाबी और मजेदार तंज की सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हुई थी।

बाहुबली को लेकर रूसी दूतावास का ट्वीट:
गौरतलब है कि प्रभास ने हाल ही में तब सुर्खियां में आए थे, जब भारत में रूसी दूतावास ने अपने सोशल हैंडल पर बाहुबली 2 की एक क्लिप शेयर की और पोस्ट किया कि फिल्म रूस के एक टेलीविजन चैनल पर प्रसारित की जा रही है। वीडियो के साथ, दूतावास ने लिखा 'भारतीय सिनेमा रूस में लोकप्रियता हासिल कर रहा है। देखो क्या रूसी टीवी पर अभी यह प्रसारित हो रहा है: रूसी आवाज के साथ बाहुबली!'

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।