लाइव टीवी

अर्पिता खान संग एक ही स्कूल में पढ़े हैं जहीर इकबाल, सोनाक्षी सिन्हा से पहले इन एक्ट्रेसेस को कर चुके डेट!

Updated Jun 07, 2022 | 19:51 IST

Who is Zaheer Iqbal Sonakshi Sinha Boyfriend: कम ही लोग जानते हैं कि जहीर इकबाल ने अपनी स्कूली शिक्षा समलान खान की बहन अर्पिता खान शर्मा के साथ पूरी की है। साथ ही उन्होंने सोहेल खान के साथ भी काम किया है...

Loading ...
सलमान खान, सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल।
मुख्य बातें
  • जहीर इकबाल और सोनाक्षी सिन्हा अपने रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियों में हैं।
  • जहीर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सोनाक्षी से अपने प्यार का इजहार किया है!
  • लेकिन क्या आप जानते हैं कौन हैं सोनाक्षी सिन्हा के बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल?

Who is Zaheer Iqbal Sonakshi Sinha Boyfriend: जहीर इकबाल और सोनाक्षी सिन्हा का नाम खूब ट्रैंड कर रहा है। दोनों के रिलेशन के बारे में कई तरह की अफवाहें उड़ रही हैं। जहीर इकबाल और सोनाक्षी सिन्हा अपने रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही जहीर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सोनाक्षी से अपने प्यार का इजहार करते हुए उन्हें I LOVE YOU है और इसके जवाब में एक्ट्रेस ने भी Love You कहा है। वैसै आप सभी तो सोनाक्षी सिन्हा और उनके परिवार से वाकिफ हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कौन हैं सोनाक्षी सिन्हा के बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल? आइए यहां जानते हैं जहीर इकबाल से जुड़ी सभी छोटी-बड़ी बातें।

सलमान खान के करीबी हैं जहीर इकबाल
10 दिसंबर 1988 में मुंबई में जन्मे जहीर इकबाल की उम्र 34 साल है और ज्वैलर्स की फैमिली से बिलॉन्ग करते हैं। वह सलमान खान के करीबी दोस्त इकबाल रतनसी के बेटे और बी-टाउन के मशहूर सेलिब्रिटी स्टाइलिस्ट सनम रतनसी के भाई हैं। बचपन से फैमिली रिलेशन होने की वजह से सलमान खान ने मेंटर बनकर ही जहीर इकबाल को लॉन्च भी किया था। उन्होंने साल 2019 में 'नोटबुक' से बॉलीवुड डेब्यू किया था। इसमें उनके अपोजिट प्रनूतन बहल नजर आई थीं। इस मूवी को नितिन कक्कड़ ने डायरेक्ट किया था।

पढ़ें- 31 साल छोटी अनन्या पांडे संग रोमांस करेंगे अक्षय कुमार, करण जौहर की नई फिल्म में दिखेगी ये जोड़ी?

कम ही लोग जानते हैं कि जहीर इकबाल ने सोहेल खान के साथ भी काम किया है। जी हां, जहीर इकबाल ने साल 2014 में सोहेल खान के साथ काम किया था। वो काफी टाइम तक उनकी फिल्मों में बतौर असिस्टेंट काम करते रहे थे। इतना ही नहीं जहीर ने अपनी स्कूली शिक्षा समलान खान की बहन अर्पिता खान शर्मा के साथ पूरी की है।

सलमान और जहीर की मुलाकात उनकी बहन की शादी में हुई थी। यहां उन्होंने स्टेज पर जहीर को परफॉर्म करते हुए देखा था। जिसके बाद वह इम्प्रेस हो गए थे। और उन्होंने जहीर को फिल्मों में लॉन्च करने का मन बना लिया था।

कभी इस एक्ट्रेस को डेट करते थे जहीर इकबाल
जहीर इकबाल का नाम 2014 में आई फिल्म लेकर हम दीवाना दिल फेम दीक्षा सेठ के साथ जोड़ा गया था। कहा गया था कि वह दोनों एक-दूसरो को डेट कर रहे थे। हालांकि दोनों ने कभी इस बारे में खुलकर बात नहीं की। इनके अलावा सना सईद से भी इनके लिंक अप की खबरें सामने आई थीं। 2018 में इनकी कुछ तस्वीरें भी वायरल हुई थीं। 

वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिनेता जहीर इकबाल जल्द ही कमाल खान: भुमरो (2019) में नजर आएंगे। वह जल्द ही 'डबल एक्सएल' में भी दिखेंगे, जिसमें सोनाक्षी सिन्हा और हुमा कुरैशी भी हैं। वह सलमान खान की 'कभी ईद कभी दीवाली' का भी हिस्सा थे, लेकिन कथित तौर पर आयुष शर्मा के साथ फिल्म से बाहर हो गए हैं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।