लाइव टीवी

बिना शादी किए भी मांग भरती थीं लता मंगेशकर, जानें किसके नाम का लगाती थीं सिंदूर?

Updated Feb 10, 2022 | 07:30 IST

लता मंगेशकर का हाल ही में निधन हो गया वो पिछले करीब एक महीने से अस्पताल में भर्ती थीं। लता मंगेशकर के बारे में सब जानते हैं कि उन्होंने कभी शादी नहीं की थी तो फिर वो किसके नाम का सिंदूर लगाती थीं?

Loading ...
Lata Mangeshkar
मुख्य बातें
  • स्वर कोकिला लता मंगेशकर ने कभी शादी नहीं की थी।
  • लता मंगेशकर बिना शादी किए मांग भरती थीं।
  • जानें किसके नाम का सिंदूर लगाती थीं लता मंगेशकर।

स्वर कोकिला के नाम से जानी जाने वाली लता मंगेशकर का 06 फरवरी, 2022 को निधन हो गया। कोरोना होने के बाद 08 जनवरी को उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था जहां उनका इलाज चल रहा था। लेकिन 06 फरवरी को मल्टी ऑर्गन फेल्योर के चलते वो जिंदगी की जंग हार गईं। लता मंगेशकर के निधन से बॉलीवुड में शोक फैल गया।

'लता मंगेशकर जैसा कोई नहीं होगा'

लता मंगेशकर के निधन से पूर्व एक्ट्रेस तबस्सुम भी काफी शोक में हैं। हालांकि वो खुद को खुशकिस्मत मानती हैं कि उन्हें लंबे समय तक उनके साथ काम करने का मौका मिला। तबस्सुम ने ईटाइम्स से बात करते हुए कहा कि और भी लिजेंड्स होंगे लेकिन लता मंगेशकर जैसा कभी कोई नहीं होगा। तबस्सुम ने लता मंगेशकर के बारे में बात की और उनसे जुड़े कई किस्सों के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि लता मंगेशकर को मजाक मस्ती करना बहुत पसंद था। 

(तस्वीर में तबस्सुम)

किसके नाम का लगाती थीं सिंदूर?

साथ ही तबस्सुम ने बताया कि लता मंगेशकर सिंदूर लगाया करती थीं और वो किसके नाम का था। तबस्सुम ने कहा, 'मैंने उनके साथ स्टेज पर कई इंटरव्यू किए लेकिन कभी टेलिविजन पर उनका इंटरव्यू लेने का मौका नहीं मिला।' लता मंगेशकर के बारे में सब जानते हैं कि उन्होंने शादी नहीं की थी। इससे जुड़ा एक किस्सा बताते हुए तबस्सुम ने कहा, 'मुझे याद है कि मैंने एक बार उनसे पूछा कि शादीशुदा नहीं होने के बावजूद आप सिंदूर क्यों लगाती हैं? तो उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा 'ये सिंदूर है संगीत के नाम का'।' लता मंगेशकर के लिए उनका संगीत ही सबकुछ था। 

1929 में जन्म

लता मंगेशकर की बात करें तो उनका जन्म 28 सितंबर 1929 को मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में दीनानाथ मंगेशकर के घर हुआ था और वो उनकी सबसे बड़ी बेटी थीं। उनके बाद उनकी बहन मीना, आशा और उषा का जन्म हुआ और उसके बाद उनके भाई हृदयनाथ मंगेशकर जन्मे। सभी भाई- बहन सिंगर और म्यूजिशियन हैं। 

गाए 30 हजार से ज्यादा गाने

लता मंगेशकर ने विभिन्न भारतीय भाषाओं में 30 हजार से अधिक गाने गाए। वह भारत ही नहीं विश्व की सबसे प्रसिद्ध और सबसे सम्मानित पार्श्व गायकों में शामिल रहीं। संगीत की पहली शिक्षा उन्हें अपने पिता से मिली। जब वह पांच साल की थी, तब लता ने अपने पिता के नाटकों में एक अभिनेत्री के रूप में काम करना शुरू कर दिया था। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।