लाइव टीवी

'त्रिदेव' के बाद माधुरी दीक्षित ने क्यों नहीं किया सनी देओल संग काम? जानें क्या है इसकी वजह

Updated Jan 21, 2021 | 06:53 IST

बॉलीवुड एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित ने साल 1989 में फिल्म त्रिदेव में सनी देओल संग काम किया था, लेकिन इसके बाद कभी दोनों की जोड़ी बड़े पर्दे पर साथ नहीं दिखी। जानें क्या है वजह।

Loading ...
Sunny Deol and Madhuri Dixit
मुख्य बातें
  • माधुरी दीक्षित ने साल 1989 में फिल्म त्रिदेव में किया था सनी देओल संग काम।
  • 'त्रिदेव' में माधुरी- सनी की जोड़ी को बहुत पसंद किया गया था।
  • सुपरहिट जोड़ी होने के बाद भी फिर बड़े पर्दे पर साथ क्यों नहीं दिखे माधुरी- सनी?

बॉलीवुड में अक्सर ऐसा देखा जाता है कि एक फिल्म में किसी एक्टर- एक्ट्रेस की जोड़ी अगर हिट हो जाए तो जल्द ही उस जोड़ी को दूसरी फिल्म में साइन कर लिया जाता है। लेकिन हिंदी फिल्म जगत के टॉप एक्टर्स की लिस्ट में शामिल रहे सनी देओल और माधुरी दीक्षित के साथ ऐसा नहीं हुआ। 

सनी और माधुरी ने साल 1989 में रिलीज हुई फिल्म त्रिदेव में साथ काम किया था, जिसमें उनके अलावा जैकी श्रॉफ, नसीरुद्दीन शाह, संगीता बिजलानी और सोनम भी लीड रोल में थीं। इस फिल्म को बहुत पसंद किया गया और 1990 में इसने 3 फिल्मफेयर अवॉर्ड जीते। बावजूद इसके माधुरी और सनी की जोड़ी फिर कभी बड़े पर्दे पर साथ नजर नहीं आई। 

क्यों दोबारा साथ नहीं दिखी सनी- माधुरी की जोड़ी

दरअसल सनी देओल ज्यादातर एक्शन फिल्मों में काम करते नजर आने लगे जिसके चलते उनका जॉनर वहीं तक सिमट कर रह गया तो वहीं दूसरी तरफ माधुरी दीक्षित डांस, रोमांस, कॉमेडी से लेकर फैमिली ड्रामा फिल्मों तक में काम कर रही थीं। जिसके चलते दोनों के पास साथ काम करने के कम विकल्प बचे थे।  

संजय- अनिल संग किया काम

वहीं उस समय सनी देओल के अलावा संजय दत्त और अनिल कपूर जैसे एक्टर्स भी फिल्म इंडस्ट्री में छाए हुए थे और हर तरह की फिल्मों में काम कर रहे थे। इसके चलते माधुरी के पास सनी से ज्यादा इन दोनों कलाकारों संग काम करने के विकल्प थे और इनके साथ माधुरी ने कई फिल्मों में काम भी किया। 

अच्छे दोस्त हैं माधुरी- सनी

सनी देओल और माधुरी ने भले ही एक फिल्म में साथ काम किया हो, लेकिन आज भी दोनों अच्छे दोस्त हैं। कुछ समय पहले दोनों एक डांस रिएलिटी शो के मंच पर साथ नजर आए थे और इस दौरान दोनों ने अपनी फिल्म त्रिदेव के गाने पर डांस भी किया था। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।