लाइव टीवी

नवाब शाह-पूजा बत्रा से नुसरत जहां- निखिल जैन तक, 2019 में शादी के बंधन में बंधे ये सेलेब्स

Updated Dec 16, 2019 | 14:53 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Bollywood Couples Married In 2019: साल 2019 खत्म होने के महज कुछ ही दिन रह गए हैं। इस साल बी टाउन, टीवी और साउथ फिल्म इंडस्ट्री के कई सेलेब्स ने अपनी जिंदगी की नई शुरुआत की है। जानिए कौन हैं ये सेलेब्स...

Loading ...
1/ 7

 साल 2018 दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह, प्रियंका चोपड़ा- निक जोनस और सोनम कपूर जैसी शादियों का गवाह था। वहीं, 2019 में भी कई बी टाउन सेलेब्स ने अपनी जिंदगी की नई शुरुआत की। इसमें पहला नाम एक्ट्रेस पूजा बत्रा और नवाब शाह का नाम है। पूजा और नवाब शाह 4 जुलाई को शादी के बंधन में बंधे थे। ये शादी प्राइवेट थी। इसमें परिवार के कुछ खास लोग ही शामिल हुए थे। 

2/ 7

 राज बब्बर के बेटे प्रतीक बब्बर अपनी गर्लफ्रेंड सान्या के साथ 23 जनवरी 2019 को शादी के बंधन में बंधे थे। दोनों की शादी का फंक्शन लगभग दो दिन तक चला था। वेडिंग रिसेप्शन सान्या के होमटाउन लखनऊ में हुआ था।   

3/ 7

 बॉलीवुड सिंगर नीति मोहन और दीपिका पादुकोण के एक्स बॉयफ्रेंड निहार पांड्या इस साल शादी के बंधन में बंधे हैं। निहार और नीति मोहन ने 16 फरवरी 2019 को हैदराबाद के फलकनुमा पैलेस में शादी की थी। 

5/ 7

टीवी एक्ट्रेस शीना बजाज और रोहित पुरोहित ने 23 जनवरी 2019 को शादी की। शीना बजाज और रोहित पुरोहित की मुलाकात सबसे पहले टीवी शो अर्जुन में छह साल पहले हुई थी। इसके बाद दोनों की दोस्ती हुई और ये प्यार में बदल गया। शीना ने सबसे पहले रोहित को प्रपोज किया।  
 

6/ 7

अजय देवगन की फिल्म शिवाय से डेब्यू कर चुकी सायशा सहगल इस साल 10 मार्च  को एक्टर और प्रोड्यूसर जमशेद चेथीरकथ से शादी में बंधी थी। सायशा सेहगल और जमशेद की पहली मुलाकात तमिल फिल्म गजनीकांत के सेट पर हुई थीं। दोनों ने वेलेंटाइन्स डे के मौके पर सगाई की थी। 
 

7/ 7

अक्षय कुमार की फिल्म आवारा, पागल दीवाना की एक्ट्रेस और खतरों के खिलाड़ी सीजन 4 की विनर आरती छाबरिया इस साल शादी के बंधन में बंधी। आरती ने मॉरेशियस के चार्टेड अकाउंटेंट विशारद बिडसे से 24 जून को शादी की। ये शादी एक प्राइवेट सेरेमनी थी, जिसमें खास दोस्त और परिवार के लोग ही शामिल हुए थे।  

Chandrayaan 3

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।