लाइव टीवी

Badshah Birthday: गे क्लब में दी थी बादशाह ने अपनी पहली परफॉर्मेंस, कमाए थे इतने रुपए

Updated Nov 19, 2019 | 08:45 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Badshah Birthday: बॉलीवुड सिंगर और रैपर बादशाह आज बर्थडे मना रहे हैं। बादशाह का असली नाम आदित्य प्रतीक सिंह सिसोदिया है। जानिए बादशाह की लाइफ से जुड़े कुछ Facts...

Loading ...
1/ 6
तस्वीर साभार: Instagram

डीजे वाले बाबू, प्रॉर पटोला फेम आदित्य प्रतीक सिंह सिसोदिया उर्फ पंजाबी रैपर बाहशाह 19 नवंबर को 33 साल के हो गए हैं। बादशाह का जन्म दिल्ली के एक पंजाबी परिवार में हुआ था। उनके पिता हरियाणवी और मां पंजाबी हैं। 

2/ 6

बादशाह को बचपन से ही म्यूजिक का शौक था। हालांकि, वह सिंगर नहीं बल्कि सिविल सर्विस परीक्षा देना चाहते थे। बादशाह ने चंडीगढ़ से सिविल इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन किया है। बादशाह ने कॉफी विद करण में खुलासा किया था कि उन्होंने अपनी पहली परफॉर्मेंस एक गे पार्टी में दी थी। की पढ़ाई भी की है।   
 

3/ 6

बादशाह ने कॉफी विद करण में बताया था कि वह दिल्ली में परफॉर्म कर रहे थे। तभी एक लंबे शख्स ने उनसे कहा कि अगर वह भीड़ के सामने परफॉर्म करेंगे तो उन्हें 1500 रुपए मिलेंगे। बादशाह को बाद में पता चला कि वह एक गे क्लब था।  
 

5/ 6

हनी सिंह और बादशाह के झगड़े की शुरुआत जुबानी बहस से हुई जो बाद में जाकर धक्का-मुक्की तक पहुंच गया। दरअसल हनी सिंह ने एक इवेंट में खुद को रोल्स रॉयस और बादशाह को नैनो कार कहा था। हालांकि, बादशाह ने कॉफी विद करण में हनी सिंह को अपना पुराना दोस्त बताया था।   

6/ 6

बादशाह उन सेलेब्स में से हैं जो सिगरेट और शराब को हाथ तक नहीं लगाते हैं। बादशाह ने इसी साल फिल्म खानदानी शफाखान से एक्टिंग में भी डेब्यू किया है। पर्सनल लाइफ की बात करें तो  साल 2012 में उन्होंने यूके बेस्ड गर्लफ्रेंड जेस्मीन से शादी की थी। दोनों की दो साल की एक बेटी भी है। 

Chandrayaan 3

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।