लाइव टीवी

Dolly Bindra Birthday: राधे मां के खिलाफ शिकायत दर्ज करवा चुकी हैं डॉली बिंद्रा, ये हैं बड़े विवाद

Updated Jan 20, 2020 | 09:16 IST |

Dolly Bindra Birthday: बिग बॉस कंटेस्टेंट डॉली बिंद्रा 20 जनवरी को अपना 50वां बर्थडे मना रही हैं। डॉली बिंद्र विवादों के कारण ही चर्चा में रहती हैं। जानिए डॉली बिंद्रा से जुड़े कुछ बड़े विवाद...

Loading ...
1/ 6

 बिग बॉस सीजन 4 कंटेस्टेंट और विवादित एक्ट्रेस डॉली बिंद्रा 20 जनवरी को अपना 50वां बर्थडे मना रही हैं। डॉली बिंद्रा ने महज 18 साल की उम्र में डेब्यू किया था। डॉली खिलाड़ियों का खिलाड़ी (1996), गदर: एक प्रेम कथा (2001), यादें (2001), दबंग 3 जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं।

2/ 6

 डॉली बिंद्रा विवादों के कारण चर्चा में रहती हैं। डॉली बिंद्रा एक वक्त राधे मां की भी भक्त रही थीं। हालांकि, साल 2015 में विवादित धर्मगुरु राधे मां के खिलाफ डॉली बिंद्रा ने जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज करवाया था। 

3/ 6

बिग बॉस' की कंटेस्टेंट रहीं टीवी एक्ट्रेस डॉली बिंद्रा ने राधे मां के करीबी टल्ली बाबा पर छेड़छाड़ और सेक्शुअल हैरेसमेंट (यौन शोषण) का आरोप लगाया था। डॉली बिंद्रा के खिलाफ उनके पड़ोसी भी शिकायत दर्ज करवा चुके हैं। 

5/ 6

डॉली बिंद्रा के खिलाफ मुंबई के खार पुलिस थाने में आईपीसी की धारा 341, 447, 501, 504, 506 और 34 के तहत केस दर्ज किया गया। डॉली बिंद्रा बिग बॉस की भी सबसे विवादित कंटेस्टेंट थीं। मनोज तिवारी के साथ उनका झगड़ा आज भी बिग बॉस में याद किया जाता है। 

6/ 6

 मनोज तिवारी के अलावा इस सीजन के विनर श्वेता तिवारी, अश्मित पटेल और वीना मलिक के साथ भी झगड़ा काफी चर्चित रहा था।  वर्कफ्रंट की बात करें तो डॉली बिंद्रा सलमान खान की फिल्म दबंग 4 में नजर आई थीं। 

Chandrayaan 3

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।