लाइव टीवी

PHOTOS: प्रियंका चोपड़ा से ऐश्वर्या राय बच्चन तक, पहनावे के लिए जमकर ट्रोल हो चुकी हैं ये 10 एक्ट्रेस

Updated Aug 12, 2020 | 13:44 IST |

बॉलीवुड में कलाकारों का ट्रोल होना कोई नई बात नहीं है और इसमें बहुत सारी ऐसी एक्ट्रेस के नाम शामिल हैं जो अपने पहनावे को लेकर ट्रोल का शिकार हुई हैं। आइए एक नजर डालते हैं ऐसी ही 10 एक्ट्रेस पर।

Loading ...
1/ 10
तस्वीर साभार: Instagram

बॉलीवुड सेलेब्स अक्सर लोगों को अपने फैशन और स्टाइल सेंस से नए नए आईडिया देते रहते हैं। न केवल उनकी ऑन-स्क्रीन मौजूदगी बल्कि किसी अवार्ड फंक्शन या फैशन शो या फोटोशूट में भी सेलेब्स के स्टाइल स्टेटमेंट पर लोगों की नजर बनी रहती है । लेकिन कभी-कभी ये सितारे अपने स्टाइल और लुक्स के साथ ऐसे एक्सपेरिमेंट करते हैं और ट्रोल के शिकार हो जाते हैं। आइए नजर डालते हैं ऐसी 10 एक्ट्रेस पर जो अपने आउटफिट्स के लिए ट्रोल का शिकार हुईं।

 

1. प्रियंका चोपड़ा: इस लिस्ट में सबसे ऊपर नाम आता है प्रियंका चोपड़ा का जो अक्सर ही इंटरनेट पर अपने बेहद अनोखे लुक को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। वह फैशन और स्टाइल को लेकर सबसे ज्यादा ट्रोल होने वाली अभिनेत्रियों में से एक हैं। अलग अलग चीजों से तुलना और मीम के जरिए अभिनेत्री का कई बार मजाक बनाता जा रहा है।

Grammys 2020 और MET Gala 2019 के लिए इस्तेमाल की गई उनकी दो ड्रेस आप यहां देख सकते हैं, जिसके लिए अभिनेत्री मजाक का शिकार हुईं।

2/ 10
तस्वीर साभार: Instagram

2. दीपिका पादुकोण भी आउटफिट्स को लेकर ट्रोल हुई हैं। एक मामले की बात करें तो उन्होंने ग्राज़िया मिलेनियल अवार्ड्स 2019 के रेड कार्पेट पर आशी स्टूडियो की हरे रंग की बैलून ड्रेस में वॉक किया था। दीपिका अपनी ड्रेस के लिए मजाक बन गईं थीं। हरे रंग की पैंट और एक रिबन के साथ उनका आउटफिट तैयार किया गया था। कुछ लोगों ने इस ड्रेस को 'पेट घोभी' और 'टिड्डी ड्रेस' का नाम दिया था।

3/ 10
तस्वीर साभार: Instagram

3. अनुष्का शर्मा: अनुष्का ने बीच पर बिकनी पहनकर चिल करते हुए अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की थीं और वह मीम व ट्रोल का शिकार बन गई थीं। कई लोगों ने वीएलसी मीडिया प्लेयर के साथ उनके लुक की तुलना की थी।

5/ 10
तस्वीर साभार: Instagram

5. अंकिता लोखंडे: छोटे पर्दे की खूबसूरत बहू अंकिता लोखंडे आज भी अपनी पुरानी छवि को लेकर लोगों के दिल में इस कदर बसी हुई हैं कि चाह कर भी इन्‍हें अनदेखा नहीं किया जा सकता। हालांकि बॉलीवुड में दस्तक के साथ उन्होंने सोशल मीडिया पर एक से बढ़ कर एक ग्‍लैमरस और हॉट तस्‍वीरें शेयर की हैं। जिसके लिए कई बार एक्ट्रेस को ट्रोल भी किया गया है।

6/ 10
तस्वीर साभार: Instagram

6. फातिमा सना शेख: आमिर खान की फिल्म दंगल में काम करके सुर्खियों में आईं फातिमा सना शेख को भी कई बार शो ऑफ नहीं करने की सलाह देने के साथ ट्रोल किया जाता रहा है। एक्ट्रेस को बीच पर उनके लुक और आईने के सामने क्लिक की गई तस्वीर को लेकर यूजर्स ने जमकर ट्रोल किया हालांकि एक्ट्रेस ने भी ट्रोलर्स को कड़ा जवाब दिया था।

7/ 10
तस्वीर साभार: Instagram

7. निया शर्मा: टीवी पर नागिन के किरदार से मशहूर हुईं एक्ट्रेस निया शर्मा ने अपने लुक के लिए कई वाहवाही बटोरी हैं। हालांकि, बोल्डनेस को लेकर लोगों ने उन्हें शर्मिंदा होने की बात भी कही है, सफेद आउटफिट के साथ फोटोशूट की तस्वीर को लेकर सोशल मीडिया यूजर्स ने उन्हें जमकर ट्रोल किया था।

8/ 10
तस्वीर साभार: Instagram

8. सारा अली खान को अपने लुक्स के साथ एक्सपेरिमेंट करना बहुत पसंद है। फ्लेयर्ड ट्राउज़र, अनारकली सूट से लेकर उनके जिम आउटफिट्स तक, वो हर लुक में वाहवाही लूटती हैं। हालांकि सारा के एक आउटफिट को नेटिज़न्स मजाक बनाया था और उन्होंने उसे सोशल मीडिया पर ट्रोल करना शुरू कर दिया था। वह पीले रंग के क्रॉप टॉप और रिप्ड जींस में नजर आई थीं। कई लोगों ने उन्हें 'बेहतर स्टाइल' के लिए सुझाव दिया। एक यूजर ने तो यहां तक पूछ लिया- 'नवाब अब गरीब हो गए क्या?'

9/ 10
तस्वीर साभार: Instagram

11. वाणी कपूर अक्सर सोशल मीडिया पर अलग अलग लुक के साथ अपनी तस्वीरें पोस्ट करती रहती हैं लेकिन कई बार उन्हें अपने बोल्ड अंदाज के लिए आलोचना का सामना भी करना पड़ा है।

10/ 10
तस्वीर साभार: Instagram

10. ऐश्वर्या राय बच्चन: ऐश्वर्या हमेशा अपने फैशन सेंस से लोगों को प्रभावित करती हैं। लेकिन उनके साल 2019 के कान्स फिल्म फेस्टिवल लुक को नेटिज़न्स ने ट्रोल किया था। इवेंट के लिए, उन्होंने जीन-लुई साबाजी कॉउचर का एक गोल्डन गाउन पहना था। कई लोगों ने उनके लुक को 'डरावना' और 'अजीब' कहा था।

Chandrayaan 3

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।